फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   railway gm visit, new rail way in firozpur_patti, firozpur

फिरोजपुर-पट्टी के बीच पटरी बिछाने को पंजाब ने नहीं खरीदी जमीन : जीएम

Mon, 30 May 2016 04:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/फिरोजपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/फिरोजपुर Updated Mon, 30 May 2016 04:15 PM IST
विज्ञापन
railway gm visit, new rail way in firozpur_patti, firozpur
फिरोजपुर में नॉर्दर्न रेलवे के महाप्रबंधक एके पुठिया पत्रकारों से बातचीत करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब सरकार ने फिरोजपुर और पट्टी के बीच नई रेल पटरी बिछाने के लिए रेलवे को जमीन खरीद कर नहीं दी है, इसीलिए ट्रैक बिछाने में देरी हो रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा बठिंडा से फिरोजपुर तक शताब्दी ट्रेन बढ़ाने के लिए योजना है। ये बातें नॉर्दर्न रेलवे के महाप्रबंधक एके पुठिया ने सोमवार को रेल हमसफर सप्ताह के दौरान फिरोजपुर डिवीजन का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से कहीं। इस मौके पर फिरोजपुर डिवीजन के डीआरएम अनुज प्रकाश मौजूद थे।

महाप्रबंधक पुठिया ने कहा कि फिरोजपुर-पट्टी के बीच रेल पटरी बिछने से फिरोजपुर और जम्मूतवी की दूरी कम हो जाएगी। पंजाब सरकार ने रेलवे को जमीन खरीद कर नहीं दी है, इसीलिए पटरी बिछाने में देरी हो रही है। रेल पटरी संबंधी उनकी पिछले सप्ताह पंजाब के चीफ सेक्रेटरी से भी बातचीत हुई है, लेकिन अभी कोई मसला हल नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बठिंडा और दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन को फिरोजपुर तक चलाने के लिए फिरोजपुर के सांसद शेर सिंह घुबाया और बठिंडा की सांसद हरसिमरत कौर ने बात की है, लेकिन इसे चलाने के लिए योजना तैयार की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुठिया ने कहा कि आज के दौरे में उन्होंने रेलवे कालोनियों का निरीक्षण किया और वहां रहने वाले लोगों से बातचीत की। कालोनी के लोगों का कहना है कि कालोनियों में रोड बढ़िया बनने चाहिए। यह समस्या उनकी जल्द ही हल कर दी जाएगी। जो सप्ताह चल रहा है इसमें ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के साथ बैठ कर रेल अधिकारी उनकी समस्या सुन रहे हैं। ट्रेनों व प्लेट फार्मों की सफाई पर ध्यान दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed