{"_id":"77e3803e9f1682469fb3621a59f5d402","slug":"race-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटी ग्रुप की सातवीं सीटी हाफ मैराथन नौ से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटी ग्रुप की सातवीं सीटी हाफ मैराथन नौ से
अमर उजाला, जालंधर।
Updated Tue, 04 Mar 2014 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट की सातवीं सीटी हाफ मैराथन नौ मार्च को शाहपुर कैंपस में आयोजित की जाएगी। इसकी शुरुआत फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह और मशहूर पंजाबी गायक कमल हीर करेंगे। मैराथन में गायक कमल हीर अपनी परफार्मैंस देंगे। यह जानकारी ग्रुुप के उप चेयरमैन हरप्रीत सिंह ने दी।
उन्होंने कहा कि यह मैराथन चैरिटी के मकसद से आयोजित की जा रही है। जिसमें पंजाब के हर नागरिक, स्पोर्ट्स पर्सन, ओलंपियंस और कलाकारों को आमंत्रित किया गया है।
यह पंजाब की एक मात्र ही हाफ मैराथन है। उप चेयरमैन ने बताया कि 21 किलोमीटर तक चलने वाली सीटी हाफ मैराथन सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के मकसूदां कैंपस से आरंभ होगी। पंजाबी अभिनेता नवराज हंस, मशहूर पंजाबी गायक, अभिनेता गीता जैलदार और मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर सचिन आहुजा अपनी परफार्मैंस देंगे। प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग के प्रतिभागी को 21 हजार इनाम राशि दी जाएगी। जबकि दूसरे स्थान पर प्राप्त खिलाड़ियों को ग्यारह हजार और तीसरे स्थान प्राप्त खिलाडी को 5100 रुपये इनाम दिया जाएगा। साथ ही 14 स्थानों पर रहने वाले प्रतिभागियों को 1100 इनाम वितरित किया जाएगा। यह मैराथन हर साल सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट चैरिटी के मकसद से आयोजित करते हैं। इस साल सातवीं सीटी हॉफ मैराथन में एकत्रित होने वाली चैरिटी प्रयास स्कूल, रैडक्रास सोसायटी और पिंगलवाड़ा को दी जाएगी। मकसूदां कैंपस में प्रयास स्कूल के विद्यार्थियों की रेस भी करवाई जाएगी। इसमें विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस मौके पर सचिन आहूजा और डायरेक्टर गौरव खन्ना मौजूद थे