फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjabi-origin Canadian MP Ruby Dhalla big statement on illegal immigrants

कनाडा की सांसद रुबी ढल्ला का बयान: ट्रूडो के स्थान पर पीएम बनी तो पांच लाख अवैध प्रवासी निकाले जाएंगे बाहर

Wed, 29 Jan 2025 01:03 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 29 Jan 2025 01:03 PM IST
सार

पंजाबी मूल की कनाडाई सांसद रूबी ढल्ला ने एक वीडियो जारी कर देश में अवैध प्रवासियों की समस्या पर अपनी राय रखी।

विज्ञापन
Punjabi-origin Canadian MP Ruby Dhalla big statement on illegal immigrants
रुबी ढल्ला - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पंजाबी मूल की कनाडा सांसद रूबी ढल्ला ने अवैध प्रवासियों पर बड़ा बयान दिया है। एक वीडियो में ढल्ला ने कहा कि अगर वह जस्टिन ट्रूडो के स्थान पर प्रधानमंत्री बनती हैं तो कनाडा से पांच लाख अवैध लोगों को निकाला जाएगा।
विज्ञापन




ढल्ला ने कहा कि कनाडा में पांच लाख अवैध प्रवासी हैं, जो कि अस्वीकार्य है। हालांकि वे अप्रवासी अभिभावकों की संतान के ताैर पर जानती हैं कि अप्रवासियों ने देश को बहुत कुछ दिया है। लेकिन हमें मानव तस्करी और अवैध ताैर पर देश में घुसने पर रोक लगानी होगी। आपके प्रधानमंत्री के ताैर पर मैं वादा करती हूं कि इस देश से सभी अवैध प्रवासियों को बाहर निकाला जाएगा। अब कनाडा का कमबैक होगा और यह शुरू हो चुका है।
विज्ञापन


कनाडा में भारी संख्या में अवैध अप्रवासी हैं, जिनके वीजा या तो खत्म हो चुके हैं या अवैध रूप से घुसे हुए हैं। इसको लेकर भी तक कनाडा के लिबरल पार्टी की तरफ से पीएम जस्टिन ट्रूडो का रूख नर्म रहा है। यही वजह है कि कनाडा में भारी संख्या में अवैध अप्रवासी शरण लिये हुए हैं। जिनकी संख्या पांच लाख के करीब है और इसमें बहुसंख्यक पंजाबी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनाडा में पीएम ट्रूडो इस्तीफा दे चुके हैं और कार्यकारी पीएम के तौर पर काम कर रहे हैं। वहां पर इमिग्रेशन अब सबसे बड़ा मुद्दा है। कनाडा हर कदम पर इमिग्रेशन पर सख्ती कर रहा है। कनाडा में कंजरवेटिव व लिबरल सांसद अब खुलकर अवैध अप्रवासियों के खिलाफ बोलने लगे हैं। रूबी ढल्ला के बयान को लेकर कनाडा में पंजाबी समुदाय में काफी गर्माहट है। कनाडा में पुराने वसनीकों में शामिल जसविंदर सिंह जस्सा का कहना है कि रूबी ढल्ला का बयान सराहनीय है। कनाडा तभी तरक्की करेगा, जब यहां से अवैध अप्रवासी निकाले जाएंगे। वहीं पांच लाख अवैध अप्रवासियों में काफी अफरा तफरी का माहौल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed