फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjab was a golden bird, feather-wing politicians scattered : Binu Dhillon

पंजाब सोने की चिड़िया थी, नेताओं ने पंख-पंख बिखेरे : बीनू ढिल्लों

Mon, 15 Feb 2016 09:06 PM IST
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर/पठानकोट
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर/पठानकोट Updated Mon, 15 Feb 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
Punjab was a golden bird, feather-wing politicians scattered : Binu Dhillon
पंजाबी फिल्मों के कामेडियन किंग बीनू ढिल्लों का कहना है कि प्रदेश सोने की चिड़िया थी, जिसके नेताओं ने पंख-पंख बिखरा दिए हैं।
विज्ञापन


सूबे में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है, लोग रात के समय लड़कियों के साथ चौपाटी पर जाने में असुरक्षा महसूस करते हैं। इसलिए अब पंजाब में आम आदमी पार्टी का कद बढ़ता जा रहा है। बीनू ढिल्लों सोमवार को जालंधर आए हुए थे।

आखिरकार कामेडियन आम आदमी पार्टी की तरफ क्यों जा रहे हैं, पहले भगवंत मान और फिर गुरप्रीत घुग्गी इस पर ढिल्लों ने कहा कि लोग सिस्टम से परेशान हो चुके हैं, हम लोग पायरेसी के खिलाफ काफी जंग लड़कर थक चुके हैं।
विज्ञापन


सरकार ने हमारी एक भी नहीं सुनी। उन्होंने कहा कि पायरेसी का सारा पैसा माफिया के पास जा रहा है, जिसका एक हिस्सा आतंकवाद पर खर्च हो रहा है। ऐसे केसों में टाडा लगाया जाना चाहिए, लेकिन सरकार ने किसी कलाकार की एक नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर इंसान सिस्टम से परेशान है और कलाकारों को लगता है कि वे बदलाव ला सकते हैं। इसलिए उनका झुकाव आप की तरफ हो रहा है। आम आदमी पार्टी की तरफ ही क्यों, शिअद व कांग्रेस की तरफ क्यों नहीं इस सवाल के जवाब में बीनू ने कहा कि आप का दिल्ली में काम काफी अच्छा रहा है।

बिना सिक्योरिटी व लाल बत्ती की गाड़ी के आम आदमी पार्टी के नेताओं को देखकर लगता है कि ये वाकई में आम लोगों की पार्टी है। बीनू ढिल्लों ने कहा कि उनका मानना है कि कलाकारों के श्रोता व फैन आधे-आधे बंट जाते हैं, जब वह किसी पार्टी का दामन थाम लेते हैं लेकिन समाज सुधार के लिए यह कदम सराहनीय है।


अगर कलाकारों को आगे आकर समाज सुधारने का मौका मिलता है तो इसमें बुरा ही क्या है। आप में जाने के सवाल पर बीनू ने कहा कि मेरा कोई इरादा नहीं है क्योंकि अभी काफी फिल्में पूरी करनी है। लोग देश विदेशों में मुझे पसंद कर रहे हैं, इसलिए उनके लिए अभी काफी कुछ एक्टिंग में करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed