फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjab Red beats Punjab Green in Trident PCA Cup

ट्राइडेंट पीसीए कप में पंजाब रेड ने पंजाब ग्रीन को दी मात

Thu, 18 Mar 2021 10:41 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Punjab Red beats Punjab Green in Trident PCA Cup
होशियारपुर। ट्राइडेंट पीसीए कप त्रिकोणीय शृंखला के होशियारपुर में खेले गए मैच में रेस्ट ऑफ पंजाब रेड ने रेस्ट ऑफ पंजाब ग्रीन को 4 विकेट से हराया। शुक्रवार को बेस्ट ऑफ पंजाब और रेस्ट ऑफ पंजाब ग्रीन के बीच मुकाबला होगा।वीरवार को खेले गए मैच में पंजाब रेड ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का फैसला किया। पंजाब ग्रीन की टीम 47 ओवर में 205 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। पंजाब ग्रीन की ओर से हरजोत सिंह ने 40, नमन धीर ने 35, दमनदीप सिंह व तलविंदर सिंह ने 30-30 रन का योगदान दिया। पंजाब रेड की ओर से गेंदबाजी करते हुए दीपिन चितकारा व अभिषेक बजाज ने 3-3 और जसविंदर ने 2 विकेट चटकाए। वहीं पंजाब रेड की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाकर 4 विकेट से मैच जीत लिया। पंजाब रेड की ओर से बल्लेबाजी करते हुए निहाल बडेरा ने 67, कुंवर पाठक ने 30 व कशिश ने 28 रन बनाए। पंजाब ग्रीन की ओर से गेंदबाजी करते हुए नमन धीर ने 2 विकेट, आशीष घई, तरनप्रीत बराड़ व करन चावला ने 1-1 विकेट चटकाया। पंजाब रेड के बल्लेबाज निहाल बडेरा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

वीरवार को खेले गए मैच में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे पूर्व सांसद व ऑल इंडिया रेडक्रास सोसायटी के उपचेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने मैच की शुरूआत करवाई। एचडीसीए ने इस मैच में पीसीए की ओर से ड्यूटी पर लगाए गए अधिकारिक तौर पर आए पूर्व क्रिकेटरों को सम्मानित किया। इनमें जसवीर सिंह, बलवीर सिंह, लव आशीष, संदीप सावल, रवनीत रिक्की, मनीष शर्मा शामिल थे। एचडीसीए के सचिव डॉ. रमन घई ने बताया कि शुक्रवार को ट्राइडेंट पीसीए कप ट्राइएंगुलर सीरीज में बेस्ट ऑफ पंजाब और रेस्ट ऑफ पंजाब ग्रीन के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed