मनोरंजन कालिया ग्रेनेड अटैक केस: हमले का मास्टरमाइंड निकला जीशान अख्तर, लॉरेंस बिश्नोई का है करीबी साथी
पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया के घर पर सोमवार देर रात आतंकी हमला हो गया। पूर्व मंत्री के घर में धमाके से काफी नुकसान हुआ है। हालांकि, कोई जनहानि नहीं हुई।
विस्तार
पंजाब पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मनोरंजन कालिया ग्रेनेड हमले को महज 12 घंटों के भीतर सुलझा लिया है। इस हमले में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हमले में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस हमले के पीछे गहरी साजिश थी जिसमें आतंकी और गैंगस्टर नेटवर्क का गठजोड़ सामने आया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस हमले का मास्टरमाइंड जीशान अख्तर है, जो कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी साथी है। जीशान पहले से ही बाबा सिद्दीक मर्डर केस में वांटेड है और उसकी गतिविधियों पर पहले से ही निगरानी रखी जा रही थी। पुलिस का मानना है कि यह हमला एक क्रॉस बॉर्डर प्लैंड अटैक था, जिसका मकसद पंजाब में धार्मिक सद्भाव को बिगाड़ना था।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस पाकिस्तान बेस खालिस्तानी आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा और गैंगस्टर हैप्पी पासिया के इस हमले से संबंधों की भी जांच कर रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमले को अंजाम देने के लिए भारत-पाकिस्तान सीमा पार से निर्देश और सहयोग मिला था।
जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि रात करीब एक बजे हमें यहां विस्फोट की सूचना मिली, जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। भाजपा नेता मनोरंजन कालिया ने बताया कि उन्होंने गड़गड़ाहट की आवाज सुनी।
यह भी पढ़ें: पटियाला की बादशाहपुर चाैकी में धमाका: आधी रात तेज आवाज के साथ टूटे शीशे, SSP बोले-ग्रेनेड हमला नहीं हुआ
#WATCH | Punjab | Dhanpreet Kaur, Jalandhar Police Commissioner, inspected the situation outside the residence of BJP Leader Manoranjan Kalia, where a blast incident was reported at around 1 am.
— ANI (@ANI) April 8, 2025
A police team and forensic team are present at the spot. Investigation is underway. pic.twitter.com/9k82kINEUr
लाॅरेंस बिश्नोई ने पाकिस्तान से मिलकर करवाया हमला
वहीं इस मामले में पंजाब सरकार के मंत्री मोहिंदर भगत का बड़ा बयान सामने आया है। भगत मनोरंजन कालिया का हाल चाल लेने पहुंचे। उन्होंने कहा कि अच्छे माहौल में बातचीत हुई, पुलिस अपना काम कर रही है। पर सच्चाई ये है कि पंजाब में इस तरह की हरकतें लॉरेंस बिश्नोई पाकिस्तान से मिलकर करवा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लॉरेंस बिश्नोई को अहमदाबाद की साबरमती जेल में केंद्र की बीजेपी सरकार द्वारा पूरी सुरक्षा दी जा रही है। ये किसी से छुपा नहीं है कि लॉरेंस के पाकिस्तानियों के साथ संबंध हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.