पटियाला की बादशाहपुर चाैकी में धमाका: आधी रात तेज आवाज के साथ टूटे शीशे, SSP बोले-ग्रेनेड हमला नहीं हुआ
पंजाब के पुलिस थानों में लगातार बम हमले हो रहे हैं। पटियाला से पहले अमृतसर और गुरदासपुर में थानों पर ग्रेनेड हमले हो चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसएसपी डाॅ. नानक सिंह ने बताया कि चौकी के आसपास खेतों में सर्च अभियान चलाया गया लेकिन कहीं पर धमाके की सामग्री के अवशेष या फिर कोई अन्य सामान नहीं मिला, ग्रेनेड हमले का संकेत मिल सके। मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक रात दो 2 बजे जोरदार धमाके से ऐसा लगा कि मानो आसमान से बिजली गिरी हो। पुलिस चौकी की खिड़की के शीशे टूटे गए। एसपी (डी) योगेश शर्मा ने बताया कि एफएसएल की टीमें जांच कर रही हैं, लेकिन अभी तक धमाके के कारणों व इसमें इस्तेमाल की गई वस्तु के बारे में साफ जानकारी नहीं मिल सकी है। यह पुलिस चौकी कोआपरेटिव सोसाइटी की इमारत में संचालित हो रही है।
बार्डर जिलों के बाद अब मालवा में ब्लास्ट की पहली घटना, फैली दहशत
पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। बार्डर जिलों अमृतसर व गुरदासपुर में पिछले कुछ महीनों के दौरान पुलिस प्रतिष्ठानों में एक के बाद एक कईं ब्लास्ट की घटनाओं के बाद अब पटियाला की पुलिस चौकी में ब्लास्ट हुआ है। यह मालवा क्षेत्र की पहली घटना है। पटियाला जिले में हुई इस घटना से दहशत फैल गई है। लेकिन वहीं यह घटनाएं पंजाब पुलिस के लिए भी चुनौती बनी हैं।
पंजाब में नवंबर 2024 से फरवरी 2025 तक पुलिस स्टेशनों व पोस्टों में धमाकों की 10 घटनाएं हो चुकी हैं। 23 नवंबर 2024 को अमृतसर जिले के अजनाला पुलिस स्टेशन में एक बम अटैक फेल हो गया था। क्योंकि स्टेशन के बाहर रखे डिवाइस में आरडीएक्स था, लेकिन फटा नहीं था।
इस मामले की जिम्मेदारी बाद में यूएसए में बैठे गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया ने ली थी। इसके बाद 29 नवंबर 2024 को अमृतसर जिले में गुरबख्श नगर में एक खाली पड़ी पुलिस चेक पोस्ट में धमाका हुआ था। 2 दिसंबर 2024 को नवांशहर में असरो पुलिस पोस्ट पर ग्रेने़ड हमला हुआ था। हालांकि ग्रेनेड फटा नहीं था और इसे सफलता के साथ डिफ्यूज कर दिया गया था।
चार दिसंबर 2024 को अमृतसर जिले में मजीठिया पुलिस स्टेशन में जोरदार धमाका हुआ था। जिसमें स्टेशन की खिड़कियों के शीशे टूट गए थे। इस मामले को पहले पुलिस ने कहा कि टायर फटा है, जबकि सोशल मीडिया पर इसे ग्रेनेड हमला बताया जा रहा था। 13 दिसंबर को मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों ने गुरदासपुर जिले के बटाला में घानिया के बांगर पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड फेंका था। यह भी फटा नहीं था। 17 दिसंबर 2024 को अमृतसर के इसलामाबाद पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड फेंका गया था।
18 दिसंबर 2024 को गुरदासपुर के बटाला में बख्शीवाला पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड हमला हुआ था। 20 दिसंबर को गुरदासपुर में वडाला बांगर पुलिस चौकी में ब्लास्ट हुआ था। 16 जनवरी 2025 को अमृतसर जिले में एक शराब कारोबारी के घर पर ग्रेनेड फेंका गया था। तीन फरवरी 2025 को अमृतसर जिले में फतेहगढ़ चूडियां बायपास के नजदीक खाली पड़ी पुलिस चौकी में धमाका हुआ था। हालांकि इस धमाके में भी कोई जानी नुकसान नहीं हुआ था।