पंजाब में डिजिटल दंगल की तैयारी: तकनीक से जुड़ रहे नेताजी, जानिए सोशल मीडिया पर कौन है कितना पॉपुलर
पंजाब में इस बार मुकाबला कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, अकाली दल-बसपा, भाजपा-पंजाब लोक कांग्रेस व किसानों के मोर्चे के बीच होने के आसार हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना के प्रकोप ने इस बार लोकतंत्र के महापर्व को पूरी तरह बदल दिया है। निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम घोषित करते वक्त यह साफ कर दिया है कि चुनाव कोविड प्रोटोकॉल के तहत होगा और राजनीतिक रैलियों और सभाओं पर प्रतिबंध रहेगा। ऐसी परिस्थतियों में मैदान में जाकर चुनाव प्रचार संभव नहीं हो रहा है। लिहाजा नेताजी ने सारा जोर वर्चुअल चुनाव प्रचार पर लगा दिया है।
चुनाव आयोग ने कहा कि केवल डिजिटल रैलियों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। मतलब साफ है कि पंजाब के रण में इस बार डिजिटल दंगल होगा। सवाल अहम है कि इस डिजिटल दंगल के लिए राजनीतिक दल कितने तैयार हैं। पंजाब में इस बार मुकाबला कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, अकाली दल-बसपा, भाजपा-पंजाब लोक कांग्रेस व किसानों के मोर्चे के बीच होने के आसार हैं।
भारतीय जनता पार्टी
भारतीय जनता पार्टी के पास साइबर योद्धाओं की सबसे बड़ी शक्ति है। पंजाब भाजपा ने अपने फेसबुक पेज को प्रोमोट करना शुरू कर दिया है। पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा व पंजाब भाजपा के पेज पर रोजाना लाइव कार्यक्रम प्रसारित किए जा रहे हैं। ट्विटर पर भाजपा लगातार पंजाब के मुद्दों को लेकर मुखर हो रही है।
- फेसबुक पेज - 2,78 हजार 435 फॉलोअर
- पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा फेसबुक - एक लाख 90 हजार 105 फॉलोअर
- ट्विटर - 65 हजार से अधिक फॉलोअर
पंजाब कांग्रेस
ट्विटर पर पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू की दमदार स्पीच लगातार चलाई जा रही हैं। सिद्धू लगातार ट्विटर व फेसबुक के जरिए अपना प्रचार कर रहे हैं और तीखे हमले कर रहे हैं। पीपीसीसी के अधिकारिक पेज पर कांग्रेस चन्नी की नीतियों के अलावा तमाम वीडियो अपलोड कर रही है।
- ट्विटर - एक लाख 65 हजार 754 फॉलोअर
- नवजोत सिद्धू ट्विटर हैंडलर - 10 लाख से अधिक फॉलोअर
- नवजोत सिद्धू फेसबुक - 16 लाख 92 हजार
- पीपीसीसी फेसबुक - 5 लाख 55 हजार फॉलोअर
आम आदमी पार्टी
आप भी फेसबुक व ट्विटर पर छाई हुई है और अपनी ताकत बढ़ानी शुरू कर दी है। अरविंद केजरीवाल लगातार लाइव होकर पंजाब की जनता से रूबरू हो रहे हैं। आप पंजाब के प्रधान भगवंत मान सिद्धू से पीछे चल रहे हैं।
- आप पंजाब - 13 लाख 12 हजार फॉलोअर
- ट्विटर - 1 लाख 46 हजार
- भगवंत मान ट्विटर - 5 लाख 48 हजार 599 फॉलोअर
शिरोमणि अकाली दल
ट्विटर पर अकाली दल काफी पीछे है। सुखबीर बादल फेसबुक पर छाए हुए हैं। सुखबीर बादल की टीम फेसबुक पेज को पूरी तरह से प्रोमोट कर रही है और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जा रहा है। सुखबीर बादल की स्पीच को अपलोड किया जा रहा है।
- ट्विटर - 81 हजार 463 फॉलोअर
- सुखबीर बादल - 4 लाख 12 हजार 498 फॉलोअर
- फेसबुक - 5 लाख 65 हजार 228 फॉलोअर
- सुखबीर बादल फेसबुक पेज - 23 लाख से अधिक फॉलोअर
कैप्टन अमरिंदर सिंह
कैप्टन अमरिंदर सिंह बेशक कांग्रेस से अलग हो गए हैं लेकिन उनके निजी पेज पर लगातार वीडियो व उनके किए कामों की जानकारी अपलोड हो रही है। आम जनता तक पहुंचाए जा रहे हैं।
- कैप्टन अमरिंदर सिंह ट्विटर - 11 लाख 51 हजार फॉलोअर
- फेसबुक - 13 लाख 74 हजार फॉलोअर
संयुक्त समाज मोर्चा
संयुक्त समाज मोर्चा के फेसबुक व ट्विटर हैंडल अभी शुरू हुए हैं और संख्या एक हजार से भी कम है। अगर वर्चुअल रैलियों के जरिए प्रचार की बात हुई तो संयुक्त समाज मोर्चा सोशल मीडिया पर पिछड़ सकता है।