फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   punjab, jalandhar, ST/CT

दलित उत्पीड़न के केसों में वृद्धि चिंताजनक : वेरका

Sat, 25 Jan 2014 09:50 PM IST
अमर उजाला,जालंधर
अमर उजाला,जालंधर Updated Sat, 25 Jan 2014 09:50 PM IST
विज्ञापन
punjab, jalandhar, ST/CT

विज्ञापन
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार वेरका ने जालंधर, होशियारपुर और कपूरथला के केसों की सर्किट हाउस में लगाए गए सुनवाई कैंप के दौरान पंजाब में दलित उत्पीड़न के बढ़ रहे केसों पर चिंता जाहिर की है।

शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉक्टर वेरका ने बताया कि पंजाब में दलित उत्पीड़न के मामलों का बढ़ना चिंता का विषय है। आयोग इसको गंभीरता से ले रहा है। वेरका ने कहा कि फिरोजपुर के सांसद शेर सिंह घुबाया जो अनुसूचित जाति से संबंध रखते हैं ने भी एक शिकायत आयोग के समक्ष दी है और इंसाफ की मांग की है।
विज्ञापन


यह खुशी की बात है कि अब आयोग द्वारा किए जा रहे केसों के निपटारों से हर वर्ग का विश्वास बढ़ा है। जहां जल्दी न्याय मिल रहा है वहीं आयोग की भी कोशिश रहती है कि दलित उत्पीड़न के मामलों पर ठोस कार्रवाई करके इन पर अंकुश लगाया जाए। शिकायतकर्ता सांसद शेर सिंह के मामले में भी आयोग ने डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी फिरोजपुर को 15 दिन में रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शादीशुदा व्यक्ति कर गया शारीरिक शोषण
आयोग के समक्ष जिला गुरदासपुर निवासी एक शिकायतकर्ता ने शिकायत की थी कि बूटा सिंह वासी डाकखाना मल्लियां जाट समुदाय से संबंध रखता है। उसने पिछले चार पांच सालों से शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया और बाद में उसे पता चला कि वो शादीशुदा है। इस दौरान बूटा सिंह ने उसके पासपोर्ट में अपना पति के तौर पर नाम लिखवाया और बैंक अकाउंट तक खुलवाए। बूटा सिंह ने शादी का एक जाली प्रमाण पत्र दिखा कर उससे शारीरिक शोषण करता रहा।

आयोग के सामने पीड़िता ने बताया कि जालंधर के पुलिस अधिकारी दलजिंदर सिंह ने उसकी शिकायत को पड़ताल करने के बाद सही पाया था और बूटा सिंह के खिलाफ  मामला दर्ज करने की सिफारिश की थी लेकिन तत्कालीन पुलिस कमिश्नर गौरव यादव ने इस रिपोर्ट से असहमति जताई थी और उसको इंसाफ नहीं मिल पाया। इस केस में आयोग के समक्ष जालंधर के डीसीपी राहुल एस पेश हुए।  डॉक्टर वेरका ने पीड़िता और डीसीपी को सुनने के बाद एडीजीपी क्राइम को केस की जांच करने के आदेश दिए और 15 दिन में रिपोर्ट फाइल करने के आदेश दिए।


मजीठिया के खिलाफ सीबीआई जांच न करवाने का बयान मेरा निजी : वेरका
वेरका से जब यह पूछा गया कि पूरी कांग्रेस ड्रग तस्करी मामले में बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ सीबीआई जांच करवाने की मांग को लेकर शोर मचा रही है वहीं उनके द्वारा जारी किया बयान कि  मजीठिया के खिलाफ सीबीआई जांच की जरूरत नहीं है, कांग्रेस के खिलाफ है। इस पर वेकरा ने कहा कि वह उनका निजी बयान था। हाईकमान व प्रदेश कांग्रेस सीबीआई जांच की मांग कर रही है तो वह पार्टी के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed