फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   punjab, jalandhar, ola cab

परिवार के साथ सड़क पर उतरेंगे 200 ओला कैब आपरेटर

Sat, 23 May 2015 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Sat, 23 May 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
ओला कैब आपरेटर एसोसिएशन ने कंपनी पर धोखा करने का आरोप लगाया है।  एसोसिएशन का कहना है कि कंपनी ने उनको 45 हजार रुपये महीना देने का वादा किया था। लेकिन अब कंपनी उनको 35 हजार रुपये देने का कह रही है। साथ ही 110 गाड़ियों को साथ रखने से मना कर दिया।
विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रधान जीवनजोत सिंह, उप प्रधान कुलदीप सिंह ने बताया कि नवंबर 2014 में जब कंपनी की शुरू हुई थी तो उनको नई गाड़ियां खरीदने के लिए कहा गया था। कंपनी ने गाड़ी मालिक को 45 हजार रुपये महीना देने की बात कही थी। उस समय कंपनी ने 200 के करीब गाड़ियां अपने साथ जोड़ी थीं। लेकिन अब  कंपनी केवल 35 हजार रुपये महीना देने की बात कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 15 हजार का तो तेल ही लग जाता है। उसके बाद इंश्योरेंश, गाड़ी की किस्त आदि का खर्चा अलग से है। इसके साथ ही कंपनी ने 110 गाड़ियों को भी अपने साथ जोड़ने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलदीप ने कहा कि कंपनी वालों को मंगलवार तक का समय दिया गया है। अगर इस दौरान उनकी मांगें न मानीं गईं तो एसोसिएशन  200 परिवारों के साथ कंपनी के खिलाफ सड़कों पर उतर आएगी।


इस संबंध में कंपनी के अधिकारियों ने बात करने से मना कर दिया। संदीप कुमार ने कहा कि वह इस पर कुछ कहने के लिए सक्षम नहीं हैं, जबकि लवप्रीत सिंह का कहना है कि वह कुछ नही कह सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed