{"_id":"6e6502eb9f3632535d1d349b9dd544df","slug":"punjab-jalandhar-hot-weather-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में तापमान 44 डिग्री तक, जलालाबाद में छात्रा बेहोश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में तापमान 44 डिग्री तक, जलालाबाद में छात्रा बेहोश
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Sat, 23 May 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापमान तेजी से बढ़ने से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। शनिवार को अधिकतम
विज्ञापन
तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया जबकि न्यूनतम 27 डिग्री तक रहा।
हालात ये थे कि सुबह करीब साढ़े सात बजे ही तापमान 35 डिग्री पार कर चुका था। दिन निकलने के साथ तापमान बढ़ने लगा।
सबसे अधिक बुरा हाल स्कूलों में हो रहा है। जहां पर अभी गर्मियों की छुट्टियां नहीं हुई हैं। दोपहर को बाजार भी सुनसान रहे। शाम को करीब सात बजे कुछ मौसम का तापमान गिरा और यह 38 डिग्री के आसपास आ गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सप्ताह में तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
गर्मी से स्कूल में छात्रा बेहोश
जलालाबाद (फिरोजपुर)। गर्मी के कहर से गांव दुल्लेके महित उताड़ के सरकारी प्राइमरी स्कूल की 4वीं कक्षा की छात्रा नेहा रानी बेहोश होकर गिर गई। बेहोश की खबर सुनकर स्कूल में अफरातफरी मच गई। किसी तरह छात्रा को होश में लाया गया और फिर उसे उसके घर पहुंचाया।
सर्व सांझी वालता पंजाब संस्था के अध्यक्ष बलवंत सिंह खालसा ने कहा कि गर्मी का कहर इतना बढ़ गया है कि स्कूलों में पढ़ने वाले छोटे-छोटे विद्यार्थियों को स्कूल जाने में भारी मुश्किल आ रही हैं। उनकी पंजाब सरकार से मांग है कि गर्मी के दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे कहर को देखते हुए स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा की जाए ताकि छोटे छोटे बच्चे गर्मी से बच सके।