{"_id":"819d807e4705d6fda36d86ba6d5c596f","slug":"punjab-jalandhar-crime-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले लूटा फिर एटीएम से निकाला कैश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले लूटा फिर एटीएम से निकाला कैश
अमर उजाला, जालंधर
Updated Sun, 08 Dec 2013 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिक्शा पर स्टेशन जा रही गांव हैयात, तहसील मुकेरियां की रहने वाली दो युवतियों से शनिवार की रात दो बाइक सवारों ने पर्स छीन लिया। पर्स छीनने के बाद उसमें निकले एटीएम से लुटेरों ने नकदी भी निकलवा ली।
यही नहीं लुटेरोें में पर्स में मिले मोबाइल का भी प्रयोग किया। लुटेरों की तरफ से मोबाइल का प्रयोग तथा एटीएम से कैश निकालना की प्रक्रिया ने पुलिस को राहत दी है। एडीसीपी राहुल ने इस केस को दो दिन में हल करने का दावा किया है।
लखविंदर कौर पुत्री बेअंत सिंह निवासी हैयात, तहसील मुकेरियां ने बताया कि उसने जम्मूमेल से दिल्ली जाना था। वह घर से बस द्वारा जालंधर बस स्टैंड पहुंची। वहां से रिक्शा कर स्टेशन जा रही थी कि अलासका चौक के पास बाइक पर सवार दो लुटेरों ने उसका पर्स छीन लिया। इस दौरान उसकी बहन भी साथ थी।
विज्ञापन
लखविंदर के मुताबिक उसके पर्स में 6 हजार रुपये कैश तथा तीन बैंकों के एटीएम थे। एक एटीएम के पीछे उसने पासवर्ड लिख रखा था। लुटेरों ने इस एटीएम की मदद से कूल रोड पर एटीएम से उसके खाते से 7 हजार रुपये निकलवा लिए हैं। उधर, एडीसीपी राहुल के मुताबिक लुटेरों ने फोन का भी प्रयोग किया है। इसी की निशानदेही पर ही पुलिस लुटेरों को पकड़ेगी।