फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   punjab, jalandhar, accident

एडीसी की सड़क हादसे में मौत, छाया मातम

Mon, 03 Feb 2014 10:11 PM IST
अमर उजाला, (कपूरथला/जालंधर)
अमर उजाला, (कपूरथला/जालंधर) Updated Mon, 03 Feb 2014 10:11 PM IST
विज्ञापन
punjab, jalandhar, accident
तरनतारन के एडीसी कुलबीर सिंह (60) की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वे अपनी निजी कार से मार्केट कमेटी के सचिव परमजीत सिंह के साथ जालंधर से तरनतारन जा रहे थे कि रास्ते में गोइंदवाल के पास अमृतपुरी में उनकी कार एक टेंपो से जा टकराई।
विज्ञापन


इससे वे बुरी तरह से घायल हो गए। उनको पहले कपूरथला के सिविल अस्पताल फिर जालंधर के सत्यम अस्पताल लाया गया। वहां उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद कई प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे। सूचना पाकर मृतक कुलबीर सिंह की पत्नी और तीनों बच्चे भी अस्पताल आ गए। हादसे में कार में बैठे परमजीत सिंह की टांग टूट गई जबकि टेंपो में सवार सात सवारियां भी जख्मी हो गईं।
विज्ञापन


थाना तलवंडी चौधरियां पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक जब कार कपूरथला-गोइंदवाल साहिब मुख्यमार्ग पर स्थित मुंडी मोड़ चौक के पास पहुंची तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार टेंपो से कार की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीएस अधिकारी 2008 में अपने पद से रिटायर हो गए थे लेकिन सरकार की नीतियों के मुताबिक उनको एक्सटेंशन दी जा रही थी। सोमवार सुबह वे जालंधर के ईशवपुरी स्थित अपनी कोठी से अपनी होंडा कार से निकले। रास्ते में उन्होंने तरनतारन के मार्केट कमेटी के सचिव परमजीत सिंह को भी कार में बैठाया।

वे सुबह अमृतपुर के पास थे कि हादसा हो गया। चालक सीट पर बैठे कुलबीर सिंह की छाती स्टेयरिंग से दब गई, जिससे उनकी हालत खराब हो गई। एडीसी कुलबीर सिंह को वहां से कपूरथला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उनकी हालत को देखकर जालंधर के सत्यम अस्पताल पहुंचाया गया। उनको मृत करार दे दिया। इस दुर्घटना में मार्केट कमेटी के सचिव परमजीत सिंह की टांग टूट गई।


चीखों से माहौल हो गया गमगीन
कुलबीर सिंह की मौत के बाद उनके बेटे हरगुरबीर सिंह, बेटी दमनप्रीत व नैंसी चीखते हुए सत्यम अस्पताल पहुंचे। साथ में बच्चों की मां परमजीत कौर भी थी। माहौल काफी गमगीन हो गया। परमजीत कौर बार-बार बेहोश हो रही थी, लोग उसको पानी पिलाकर होश में लाने की कोशिश कर रहे थे। वहीं नैंसी एक रिश्तेदार के गले लगकर चीख रही थी कि मेरे पापा को कहीं से भी लेकर आओ। हरगुरबीर सिंह एक निजी इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत हैं, उसका भी रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed