फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjab IPS officer daughter fell from multi-storey building in jalandhar

'आई वाज रॉन्ग आई एम सॉरी': कागज पर लिखकर एसपी की बेटी ने किया सुसाइड, जालंधर हाइट्स की इमारत से लगाई छलांग

Tue, 15 Sep 2026 01:17 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: Nivedita Updated Tue, 15 Sep 2026 01:17 PM IST
सार

जैसमीन पढ़ाई में काफी होनहार थी। उसने आईसीएसई बोर्ड से 10वीं की परीक्षा में पूरे भारत में दूसरी रैंक हासिल की थी। वर्ष 2018 में पंजाब के तत्कालीन डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने उसे सम्मानित भी किया था।

विज्ञापन
Punjab IPS officer daughter fell from multi-storey building in jalandhar
जैसमीन - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

जालंधर हाइट्स-2 की बहुमंजिला इमारत से सोमवार दोपहर 24 वर्षीय युवती की नीचे गिरने से माैत हो गई। मृतका की पहचान जैसमीन (24) के रूप में हुई है। जैसमीन के पिता फरीदकोट में पुलिस विभाग में एसपी पद पर तैनात कर्मवीर सिंह चहल हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा था, जिसका मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाया गया।
विज्ञापन




थाना सदर के प्रभारी बलकरण ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दे की जालंधर हाइट्स 2 में बीते छह महीने में यह तीसरी वारदात है।
विज्ञापन


कागज पर लिखा आई वाज रॉन्ग आई एम सॉरी
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती तौर पर मौत के पीछे डिप्रेशन की बात सामने आई है। हालांकि मामले की जांच जारी है। घटनास्थल पर एक लिखा हुआ पन्ना मौके से मिला जिस पर लिखा हुआ था आई वाज रॉन्ग आई एम सॉरी (“I was wrong, I am sorry”)। इस संबंध में एसएचओ ने कहा कि वह फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं कह सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जालंधर हाइट्स-2 में पिछले करीब छह महीनों में इस तरह की तीसरी मौत होने के सवाल पर थाना प्रभारी ने कोई टिप्पणी नहीं की। पुलिस ने बताया कि मामले में बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच होगी। बताया जा रहा है कि जैसमीन ने वर्ष 2018 में आईसीएसई परीक्षा में 99.2 प्रतिशत अंक हासिल कर देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। उनकी मौत की खबर के बाद परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed