फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjab Elections New players in Akali politics Waris Punjab De Punar Surjit intensified campaigns

पंजाब चुनाव: अकाली सियासत में नए खिलाड़ी तैयार, वारिस पंजाब दे और पुनर सुरजीत ने तेज किया अभियान

Sat, 29 Aug 2026 12:19 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: Nivedita Updated Sat, 29 Aug 2026 12:19 PM IST
सार

पंजाब में 2027 में मुकाबला सिर्फ सीटों का नहीं बल्कि पारंपरिक अकाली मतदाताओं को अपने साथ जोड़ने का भी होगा। अकाली दल (वारिस पंजाब दे) और एसएडी (पुनर सुरजीत) ने चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। 

विज्ञापन
Punjab Elections New players in Akali politics Waris Punjab De Punar Surjit intensified campaigns
पंजाब विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब की अकाली राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नए समीकरण बनने लगे हैं। शिरोमणि अकाली दल से अलग-अलग परिस्थितियों में उभरे अकाली दल (वारिस पंजाब दे) और एसएडी (पुनर सुरजीत) ने चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। 

विज्ञापन


दोनों धड़े सदस्यता बढ़ाने और नेताओं को साथ जोड़ने के साथ विधानसभा सीटों पर दावेदारी मजबूत करने में जुटे हैं। हालांकि दोनों की चुनावी पहचान अभी चुनाव आयोग के फैसले पर टिकी है।
विज्ञापन


एक साल से पंजीकरण का इंतजार
अकाली दल (वारिस पंजाब दे) का गठन जनवरी 2025 में श्री मुक्तसर साहिब के माघी मेले में अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह की अगुवाई में हुआ था। संगठन ने चुनाव आयोग के पास पंजीकरण के लिए आवेदन किया और मांगे गए अतिरिक्त दस्तावेज व जवाब भी जमा करवाए लेकिन एक साल से अधिक समय बाद भी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी जमीनी स्तर पर अभियान तेज कर चुकी है। 2024 के लोकसभा चुनाव में निर्दलीय जीतने वाले अमृतपाल सिंह और सरबजीत सिंह खालसा के प्रभाव को विधानसभा चुनाव में आगे बढ़ाने की कोशिश हो रही है। मजीठा से अमृतपाल के करीबी पापलप्रीत सिंह और बस्सी पठाना से सतवंत सिंह को उम्मीदवार घोषित किया जा चुका है। गुरदीप सिंह बत्थ और लेखक हरप्रीत सिंह उर्फ बाबा बेली के जुड़ने से गतिविधियां बढ़ी हैं। ढाका से शिअद विधायक मनप्रीत सिंह अयाली भी इस खेमे के साथ सक्रिय दिखाई दे रहे हैं।

तकड़ी पर पुनर सुरजीत का दावा
एसएडी (पुनर सुरजीत) खुद को शिरोमणि अकाली दल की राजनीतिक विरासत का दावेदार बता रहा है। पार्टी ने अकाली दल के पारंपरिक चुनाव चिन्ह ‘तकड़ी’ पर दावा किया है। नेता गुरजीत सिंह तलवंडी के मुताबिक इस संबंध में आवेदन जनवरी से चुनाव आयोग के पास लंबित है।

तकड़ी पर फैसला नहीं होने की स्थिति में धड़ा ‘शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत)’ नाम से अलग राजनीतिक दल के रूप में पंजीकरण की तैयारी में है। यानी वारिस पंजाब दे नई चुनावी पहचान का इंतजार कर रहा है जबकि पुनर सुरजीत पुराने नाम और चुनाव चिन्ह पर दावा मजबूत करने में जुटा है।


दोनों धड़ों की सक्रियता का असर अकाली वोट बैंक पर पड़ सकता है। मूल शिरोमणि अकाली दल भी अपना आधार मजबूत करने में जुटा है। ऐसे में 2027 में मुकाबला सिर्फ सीटों का नहीं बल्कि पारंपरिक अकाली मतदाताओं को अपने साथ जोड़ने का भी होगा। अब दोनों धड़ों की नजर चुनाव आयोग के फैसले पर है। समय रहते पंजीकरण और चुनाव चिन्ह मिलते हैं तो दोनों बाकायदा राजनीतिक दल के रूप में मैदान में उतर सकेंगे। देरी हुई तो उम्मीदवारों की घोषणा के बावजूद कानूनी और संगठनात्मक अड़चनें सामने आ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed