फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjab budget 2022 focused on education and health  

Punjab Budget 2022: मान सरकार ने बढ़ाया शिक्षा और स्वास्थ्य का बजट, पंजाब ने बढ़ाए दिल्ली मॉडल की तरफ कदम

Tue, 28 Jun 2022 08:55 AM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 28 Jun 2022 08:55 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार के नाम पर पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ा था। आप नेताओं का कहना है कि पिछली सरकारों ने कभी सेहत व शिक्षा पर फोकस नहीं किया था।  

विज्ञापन
Punjab budget 2022 focused on education and health  
बजट के साथ वित्तमंत्री हरपाल चीमा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में आप सरकार बनने के बाद दिल्ली मॉडल को लागू करने की पूरी तैयारी चल रही है। सोमवार का बजट शिक्षा व सेहत पर फोकस रहा और 2022-23 के लिए शिक्षा का बजट 16 और स्वास्थ्य का 24 फीसदी बढ़ा दिया गया। पंजाब में सरकारी स्कूलों की खस्ता हालत का मुद्दा पंजाब चुनाव से पहले खूब उछला था और आप ने वादा किया था कि चुनाव के बाद पंजाब के स्कूल मॉडल बनेंगे। इसी तरह मोहल्ला क्लीनिक को आम आदमी पार्टी ने चुनावों में प्रचार के दौरान खूब भुनाया। 

विज्ञापन


सेहत बजट को पिछले साल यानी 2021-22 के मुकाबले 23.80 फीसदी बढ़ाकर 4731 करोड़ किया गया है। इस साल के अंत तक 77 करोड़ से 117 मोहल्ला क्लीनिक बनेंगे। 75  इसी 15 अगस्त से काम करना शुरू कर देंगे। दो साल में पटियाला और फरीदकोट में सरकारी सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल बनाए जाएंगे। 2027 तक तीन और ऐसे अस्पताल बनेंगे। दिल्ली की फरिश्ते स्कीम पंजाब में लागू होगी। जख्मी को अस्पताल ले जाने वाले को सरकार सम्मानित करेगी। 

विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में तैनात होंगे मैनेजर

सरकारी स्कूलों में मैनेजर नियुक्ति होंगे, जो स्कूल में सफाई, टॉयलेट, पेयजल, रंग-रोगन, पंखों की मरम्मत आदि काम देखेंगे। इससे पहले स्कूलों में रंग रोगन की व्यवस्था शिक्षक ही करते थे, जिससे शिक्षा प्रभावित होती थी। इसके लिए 123 करोड़ रुपये रखे गए हैं। वहीं 30 करोड़ रुपये शिक्षकों की देश विदेश में ट्रेनिंग के लिए रखे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


100 स्कूलों को स्कूल ऑफ एमिनेंस के तौर पर तैयार किया जाएगा। यह स्कूल प्री-प्राइमरी से 12वीं तक होंगे। डिजिटल क्लासरूम, उपकरणों से लैस लैब, वोकेशनल ट्रेनिंग के जरिए स्टूडेंट्स को वर्ल्ड लेवल के कंपीटिशन के लिए तैयार किया जाएगा। इस पर 200 करोड़ खर्च होंगे।

बनाए जाएंगे डिजिटल क्लासरूम

500 सरकारी स्कूलों में आधुनिक डिजिटल क्लासरूम बनाए जाएंगे। इस पर 40 करोड़ खर्च होंगे। 424 करोड़ से सरकारी स्कूलों का बुनियादी ढांचा अपग्रेड होगा। 23 करोड़ से सरकारी स्कूलों में पहली से 8वीं तक के सभी स्टूडेंट्स को यूनिफॉर्म दी जाएगी। 11वीं क्लास के बच्चे स्टार्टअप को लेकर अपने सुझाव दे सकेंगे। उन्हें 2 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इसके लिए 50 करोड़ रुपये रखे गए हैं।

यह तमाम स्कीमें व योजनाएं दिल्ली में चल रही हैं, जिनको पंजाब में लाया जा रहा है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने शिक्षा व सेहत को मुख्य मुद्दे बनाकर चुनाव लड़ा था। आप की महिला विंग की प्रधान राजविंदर कौर थियाड़ा का कहना है कि शिक्षा व सेहत दोनों से पंजाब की रिवायती पार्टियों ने लोगों से दूर रखा हुआ था। पंजाब के अस्पतालों व स्कूलों की हालत दयनीय होती जा रही थी। यही कारण था कि शिक्षा माफिया हावी हो चुका था। पंजाब का पहला बजट माफिया की कमर तोड़ने जा रहा है। पंजाब के स्कूल व अस्पताल और मोहल्ला क्लनीकि पूरे देश में एक बेहतरीन उदाहरण होंगे।



आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा इंचार्ज मंगल सिंह बासी का कहना है कि पिछली सरकारों ने कभी सेहत व शिक्षा  पर फोकस नहीं किया था। यह पहली बार है कि आप सरकार बनते ही शिक्षा व सेहत का बजट बढ़ाया गया है। 2022-23 के लिए शिक्षा का बजट 16% और सेहत का 24% बढ़ा दिया गया है। यही आम आदमी पार्टी का मुख्य एजेंडा व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का मिशन है, जिसको पंजाब में पूरा किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed