{"_id":"5735cd284f1c1b7159919960","slug":"punjab-aap-convenor-sucha-singh-cotepur-water-matter-haryana-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के मसले पर केंद्र ले रहा हरियाणा का पक्ष : छोटेपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के मसले पर केंद्र ले रहा हरियाणा का पक्ष : छोटेपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Fri, 13 May 2016 06:19 PM IST
विज्ञापन
अाप के पंजाब कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के पंजाब संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि पंजाब और हरियाणा के बीच चल रहे पानी के मसले में केंद्र सरकार हरियाणा का पक्ष ले रही है। शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान छोटेपुर ने कहा कि आप की सरकार बनने के बाद पंजाब का पानी हरियाणा और राजस्थान को दिए जाने के संबंध में कानूनी विशेषज्ञों से राय ली जाएगी। जरूरत पड़ने पर सुप्रीम न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि किसानों को मुफ्त बिजली देना पानी के दुरुपयोग का एक बड़ा कारण है। बिजली का बिल नहीं आने की वजह से किसान बिना जरूरत ट्यूबवेल चलाए रखते हैं, जिससे पानी बर्बाद होता है। उन्होंने कहा कि मुफ्त बिजली की सुविधा सिर्फ छोटे किसानों को दी जानी चाहिए। छोटेपुर ने कहा कि बादल ने पंजाब का उद्योग बर्बाद कर दिया है।
राज्य में रेत, बजरी, केबल टीवी, परिवहन और अन्य बड़े कारोबार पर नेताओं ने कब्जा जमा रखा है। छोटेपुर ने कहा कि सुखबीर बादल सिर्फ बड़े-बड़े वादे ही करते हैं। उन्होंने बताया कि सुखबीर ने जालंधर और लुधियाना में मेट्रो चलाने, नहरों में बसें चलाने और लोगों को सवा लाख नौकरियां देने का वादा किया है, लेकिन उन्होंने इनमें से एक को भी पूरा नहीं किया है। छोटेपुर ने चार लोगों डीएवी कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल सतीश शर्मा, मुकेरियां के पूर्व सरपंच सुरजीत सिंह भट्टी, लुधियाना के पूर्व विधायक धनराज सिंह के बेटे अनूपराज सिंह और पूर्व एडवोकेट जनरल अमरजोत सिंह को आप में शामिल किया।