फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   PSPCL suspended one JE and three linemen

पीएसपीसीएल ने एक जेई व तीन लाइनमैन निलंबित किए

Thu, 06 May 2021 11:19 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
PSPCL suspended one JE and three linemen
जालंधर। पीएसपीसीएल के सीएमडी आईएएस ए. वेणु प्रसाद के निर्देशानुसार पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड की ओर से राज्य में बिजली की चोरी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बिजली चोरी करने वाले बिजली उपभोक्ता पर तो शिकंजा कसा ही जा रहा है, साथ ही बिजली चोरी करवाने वाले कर्मचारियों को भी नहीं बख्शा जा रहा है। इसके तहत जालंधर के इन्फोर्समेंट विभाग ने विभाग के मुख्य अभियंता इंजीनियर जसबीर सिंह भुल्लर के निर्देश पर बिजली चोरी के मामलों में शामिल कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है।ॉ
विज्ञापन

बिजली चोरी में इन कर्मचारियों की भागीदारी होने पर तत्काल प्रभाव से इनको निलंबित कर दिया है। मुख्य अभियंता इंजीनियर जसबीर सिंह भुल्लर का कहना है कि फोकल प्वाइंट डिविजन, लुधियाना में कार्यरत एक जेई व 3 लाइनमैन, जो बिजली चोरी के मामलों में शामिल थे, को निलंबित कर दिया गया है। पीएसपीसीएल के सीएमडी आईएएस ए. वेणु प्रसाद ने कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। इसके तहत बिजली चोरी में लिप्त पाए जाने पर किसी भी व्यक्ति या स्टाफ को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed