{"_id":"5ffee84f8ebc3e31f54c85ff","slug":"protests-by-burning-copies-of-agricultural-laws-jalandhar-news-pkl4004604187","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने घेरा डीसी आफिस, कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने घेरा डीसी आफिस, कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर। कृषि कानूनों को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन बुधवार को लोहड़ी के दिन भी जारी रहा। बुधवार को किसानों ने डीसी आफिस का घेराव कर कृषि सुधार कानूनों की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। किसान संयुक्त मोर्चा के आदेश के बाद लोहड़ी पर बुधवार को पंजाब में जिला हेडक्वार्टरों पर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाने का आह्वान किया गया था। इस दौरान शहर की कई जत्थेबंदियों ने किसानों का साथ दिया। किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तीनों कृषि कानून रद्द करने की मांग की। इस दौरान डीसी आफिस के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। सिख तालमेल कमेटी ने भी कृषि सुधार कानूनों की प्रतियां जलाईं व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सिख तालमेल कमेटी के प्रधान तजिंदर सिंह परदेसी, हरपाल सिंह चड्डा आदि ने कहा कि 26 जनवरी को होने वाला ट्रैक्टर मार्च मोदी सरकार की आंखें खोल देगा।
इसके अलावा भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के सदस्यों ने बुधवार को डीसी ऑफिस के सामने प्रदर्शन कर कृषि सुधार कानूनों की प्रतियां जलाईं। इस दौरान नारेबाजी कर रहे किसानों ने डीसी ऑफिस में घुसने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पुलिस ने ऑफिस के गेट बंद कर नाकाबंदी कर दी। प्रदर्शनों के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ा।