फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Protestors descended from the tower

29 घंटे बाद टावर से उतरे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने 15 लोगों पर दर्ज किया मामला

Wed, 09 Sep 2020 04:30 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
Protestors descended from the tower
शाहपुरकंडी में चीफ इंजीनियर दफ्तर के सामने नौकरी की मांग को लेकर 100 फुट ऊंचे टावर पर चढ़े बांध विस्थापितों को 29 घंटे बाद सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। एसीसी सुखजिंद्र सिंह और डीआरओ अरविंद वर्मा ने प्रदर्शनकारियों को डीसी के साथ बैठक का आश्वासन देकर नीचे उतारा। वहीं अगले ही दिन थाना शाहपुरकंडी पुलिस ने टावर पर चढ़कर हंगामा करने के आरोप में 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता शाहपुरकंडी बैराज बांध प्रोजेक्ट के चीफ इंजीनियर संदीप सलूजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शाहपुरकंडी डैम औसती संघर्ष कमेटी (जैनी) के कुछ सदस्यों ने ऑफिस के सामने टावर पर चढ़कर हंगामा किया, जिससे सरकारी कामकाज में विघ्न पड़ा। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों की मांग पर कार्रवाई चल रही है। डीसी की अध्यक्षता में बनी कमेटी में मामला विचाराधीन है। इसके अलावा शिकायत में चीफ इंजीनियर ने बताया गया कि शाहपुरकंडी में 6 और 7 सितंबर को 40 से अधिक कोरोना मरीज सामने आने से दहशत का माहौल है और इस तरह के धरने और भीड़ जुटाने पर मनाही के बावजूद इन लोगों ने हंगामा किया। शिकायत के बाद शाहपुरकंडी पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ 188, 269, 270 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed