{"_id":"57d1431b4f1c1be906319084","slug":"protest-villagers-protest-dharna-against-damage-road-muktsar-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल की खस्ताहालत से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल की खस्ताहालत से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
Updated Thu, 08 Sep 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सोहनेवाला सेे बधाई जाने वाले रास्ते पर पड़ते सेमनाले पर बने पुल की हालत दयनीय होने से ग्रामीणों ने वीरवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस के सचिव जगजीत सिंह हनी फत्तनवाला के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन से इस पुल के पुनर्निर्माण की मांग की।
हनी फत्तनवाला ने कहा कि बीते नौ सालों में शिअद-भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता को लूटा है। गठबंधन की ओर से विकास के दावे तो किए जाते हैं, मगर विकास कहीं देखने को नहीं मिलता। अकाली नेता सड़कें, नालियां बनाने की बातें करते नहीं थकते, लेकिन सही बात तो यह है कि शिअद नेता विकास के नाम पर रुपये खा रहे हैं।
बीते लंबे समय से यह पुल दयनीय हालत में है, मगर इसे बनाने में न तो सरकार और न ही अकाली नेताओं का ध्यान गया है। इस मौके पर रोबी बराड़, गुरदास, जगजीत सिंह बधाई, टिम्मी बराड़, मिंटू कंग, मनी चड़ेवान, परमजीत सिंह गिल, हरमन, केवल, सोनू गिल और लखवीर भुल्लर मौजूद थे।