{"_id":"56f66d834f1c1bc916f14dd9","slug":"protest-traffic-jam-nawasher-shiv-sena-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिख जत्थेबंदियों ने जाम लगाकर नारेबाजी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिख जत्थेबंदियों ने जाम लगाकर नारेबाजी की
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Sat, 26 Mar 2016 04:37 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : demo
नवांशहर में शिव सेना नेता अभिषेक बत्ता की मौत के बाद शिव सैनिकों व सिख समुदाय में हुए बवाल के बाद शनिवार को सिख जत्थेबंदियों ने कंपनी बाग चौक पर जाम लगाकर नारेबाजी की।
इस दौरान जत्बंदियों ने नारेबाजी करते हुए यातायात अवरुद्ध कर दिया। सिख समुदाय के नेताओं की मांग थी कि नवांशहर में सिखों के साथ बदतमीजी करने वाले शिव सैनिकों को गिरफ्तार किया जाए।
जाम की सूचना पाकर एडीसीपी जे इलेनचेलियन मौके पर पहुंचे और सिख जत्थेबंदियों को समझाने की कोशिश की। सिख तालमेल कमेटी के गुरमीत सिंह बिट्टू ने उनसे कहा कि नवांशहर में ज्यादती करने वाले शिवसैनिकों को गिरफ्तार किया जाए। सिख तालमेल कमेटी के नेताओं ने टायर फूंककर प्रदर्शन किया। नवांशहर में शिवसेना नेता अभिषेक बत्ता की हादसे में मौत के बाद वहां होला मोहल्ले की संगत के एक निहंग सिंह की बेअदबी की गई थी।
विज्ञापन
करीब एक घंटे तक सिख समुदाय के नेताओं ने नारेबाजी की। एडीसीपी ने प्रदर्शनकारियों को समझाया कि नवांशहर के एसपी से उनकी बात हुई है। उनसे कहा गया है कि सिख समुदाय के साथ बदतमीजी करने वाले शिव सैनिकों को गिरफ्तार किया जाए।