फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   protest, sikh group protest, many politicians arrested, before arrest, jalandhar, punjab

सिख संगठनों के प्रदर्शन से पहले कई नेताओं को हिरासत में लिया

Wed, 25 May 2016 08:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Wed, 25 May 2016 08:03 PM IST
विज्ञापन
protest, sikh group protest, many politicians arrested, before arrest, jalandhar, punjab
गिरफ्तार - फोटो : demo
सिख संगठनों की ओर से बुधवार सुबह शिव सेना की ललकार रैली के विरोध में ब्यास दरिया के पुल पर जाम लगाया गया। वहीं पुलिस ने यातायात अवरुद्ध करने की आशंका पर धरने के पहले ही कई सिख नेताओं को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार रात को करीब 12 बजे सिख तालमेल कमेटी के तजिंदर सिंह परदेसी को उनके घर से हिरासत में लिया। इसके बाद बुधवार सुबह पुलिस ने नीटू को भी हिरासत में लिया। पुलिस ने सुबह करीब 8 बजे सिख तालमेल कमेटी के एक अन्य नेता जगजीत सिंह गाबा को जेटीबी गुरुद्वारा में माथा टेक कर बाहर निकलते ही हिरासत में ले लिया। सिख स्टूडेंट फेडरेशन के एक नेता परमिंदर सिंह को घर में  नजर बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस इन नेताओं को थाना सात में ले गई, जहां पर उनको नजरबंद कर रखा है। पुलिस की इस कार्रवाई की खबर मिलते ही कुछ सिख नेता हरपाल सिंह चट्ठा, गुरमीत सिंह बिट्टू आदि अंडरग्राउंड हो गए। लगभग 10 बजे इन नेताओं को पुलिस ने छोड़ दिया। हालांकि जालंधर से 40 से 50 सिख नेता इस रैली को रोकने के लिए ब्यास दरिया के पास पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नेताओं तजिंदर सिंह परदेसी, जगमीत सिंह बिट्टू, जगजीत सिंह गाबा ने कहा कि उनका तो इस रैली में जाने का कोई इरादा नहीं था, पुलिस ने बेवजह उनको घर से उठाकर हिरासत में ले लिया। सिख नेताओं ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने रंजिश के तौर पर उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस रैली पर शिव सेना के नेताओं का कहना है कि यह रैली पटियाला के किसी हिंदू संगठन की ओर से निकाली जा रही है, लेकिन इसके बावजूद सिख संगठन ब्यास दरिया पर एकत्र हुए व उन्होंने रोड जाम कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed