{"_id":"572f2ada4f1c1bdb125cd49e","slug":"protest-people-protest-dead-cow-current-effected-cobra-wire-abohar-ferozepur-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत गाय लेकर थाने पहुंचे लोग, रोष जताया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृत गाय लेकर थाने पहुंचे लोग, रोष जताया
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर( फिरोजपुर)
Updated Sun, 08 May 2016 08:15 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला एवं स्थानीय प्रशासन की अनदेखी के कारण किसानों की ओर से खेतों के ईदगिर्द लगाई गई कोबरा तारें आए दिन बेसहारा पशुओं की मौत का कारण बन रही हैं। गांव कंधवाला अरमकोट में रविवार सुबह एक गाय की कोबरा तारों में फंसकर मौत हो गई।
लोग मृत गाय को लेकर थाना बहाववाला पहुंचे और कोबरा तार लगाने वाले किसान के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। गांव कंधवाला अमरकोट के किसान उदमीराम ने अपने खेत के चारों ओर प्रतिबंधित कोबरा तार लगा रखी है। रविवार सुबह एक गाय इन तारों की चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गई।
इसकी सूचना मिलते ही ग्राम सुधार वेलफेयर कमेटी सदस्य एवं अन्य गोप्रेमी मौके पर पहुंचे। घायल गाय को एक पीटर रेहडे़ में लादकर इलाज के लिए गांव दौलतपुरा की गोशाला लेकर जाया जा रहा था लेकिन गाय ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इससे गो प्रेमियों में रोष है। वह मृत गाय को लेकर थाना बहाववाला पहुंचे और किसान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
पुलिस ने जब आरोपी किसान पर कार्रवाई शुरू की तो उक्त किसान ने अपनी लापरवाही स्वीकार करते हुए गोसेवा के लिए 11 हजार रुपये का सहयोग दिया व दो दिन में अपने खेत के आसपास लगी कोबरा तार हटवाने का आश्वासन दिया। इसपर गो प्रेमियों ने पुलिस से अपनी शिकायत वापस लेते हुए किसानों से अपील की कि वह भी अपने खेतों के आसपास लगी कोबरा तारें हटवा लें ताकि भविष्य में कोई बेसहारा पशु इनमें फंसकर अपनी जान न गंवाए।