{"_id":"572781304f1c1bf4165ccfe1","slug":"protest-parents-association-protest-private-school-protest-against-private-school-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेरेंट्स एसोसिएशन का प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेरेंट्स एसोसिएशन का प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Mon, 02 May 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : demo
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस के लिए चल रहा विरोध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को द पंजाब पेरेंट्स एसोसिएशन के साथ जुड़े कई माता-पिता नकोदर चौक पहुंचे।
उन्होंने स्कूलों की ओर से की जा रही मनमनी का विरोध जताया। इस दौरान संस्था के सदस्यों व उनके साथ जुड़े बच्चों के अभिभावकों ने कैंडल मार्च भी निकाला। संस्था के सदस्यों और बच्चों के अभिभावकों ने हाथों में बैनर पकड़े हुए थे। जिस पर भारी भरकम फीस लेने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी।
चौक के बीच खड़े इन अभिभावकों ने राहगीरों को भी इस बात से अवगत करवाया कि कैसे प्राइवेट स्कूल उनसे मनमानी फीस ले रहे हैं। इस प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, ताकि कोई हंगामा न हो सके। इस दौरान एसोसिएशन के प्रधान कमलदीप सिंह ने कहा कि उनकी संस्था काफी समय से इन प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है।