फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   protest on road, businesman suicide case, traffic jam, jalandhar

व्यापारी के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन

Sat, 04 Jun 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जालंधर
ब्यूरो,अमर उजाला/जालंधर Updated Sat, 04 Jun 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
protest on road, businesman suicide case, traffic jam, jalandhar
मंडी फैंटनगंज में व्यापारी के खुदकुशी के मामले में केस दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
दो दिन पहले मंडी फैंटनगंज के व्यापारी दमन जैन के खुदकुशी मामले में एसएचओ व एएसआई पर खुदकुशी के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर मंडी रोड पर शव रखकर जाम लगाया गया।
विज्ञापन


एसीपी सेंट्रल देवदत्त ने मौके पर पहुंचकर एएसआई मेवा सिंह को सस्पेंड करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि एसएचओ पर भी कार्रवाई जांच के बाद होगी। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हो गए। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि मंडी के व्यापारी दमन जैन ने दो दिन पहले सुसाइड कर लिया था। सुसाइड नोट में उन्होंने पड़ोसी व्यापारी रमेश गुप्ता व उसके भांजे नीटू पर धमकी देने के आरोप लगाए थे। दमन जैन के पिता दीपक जैन का कहना था कि पड़ोसी दुकानदार बारादरी थाना की पुलिस के जरिए उनको प्रताड़ित करते थे। इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 दमन जैन सुसाइड केस में भड़के लोग रेलवे रोड पर उतर आए और भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर को साथ लेकर मंडी रोड पर ही धरना लगा दिया। भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर का कहना है कि पुलिस आरोपियों और अपने मुलाजिमों को बचाने में जुटी हुई है। इंसाफ लेने के लिए उनको सड़क पर उतरना पड़ रहा है। पुलिस अधिकारियों ने काफी समझाने की कोशिश की लेकिन भाजपा नेता अड़ गए कि जब तक एसएचओ व एएसआई के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तब तक जाम नहीं खोला जाएगा।


आखिरकार एसीपी सेंट्रल देवदत्त शर्मा ने आला पुलिस अफसरों से बात कर बताया कि एएसआई मेवा सिंह को सस्पेंड किया जा रहा है और एसएचओ बलविंदर विर्क के खिलाफ जांच की जाएगी। इसके बाद लोग शांत हुए और दमन जैन का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed