फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   protest, non teaching workers, MLA bhandari, MLA's house Siege, jalandhar, punjab

नॉन टीचिग कर्मचारियों ने घेरा विधायक भंडारी का घर

Tue, 13 Sep 2016 07:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Tue, 13 Sep 2016 07:42 PM IST
विज्ञापन
protest, non teaching workers, MLA bhandari, MLA's house Siege, jalandhar, punjab
विधायक भंडारी का घर घेरा - फोटो : Demo Pic
नॉन टीचिंग कर्मचारी यूनियन के प्रधान मदन लाल खुल्लर ने कहा कि यदि सरकार नॉन टीचिंग कर्मचारियों को मूल भत्ते नहीं दे सकती तो अपने आप को दीवालिया घोषित कर दे। विधायक अपने भत्ते और तनख्वाह बिना देरी के बढ़वा रहे हैं और नॉन टीचिंग कर्मचारियों के भत्ते काट रहे हैं।
विज्ञापन


यूनियन ने मांगो के लिए विधायक केडी भंडारी के आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने शिक्षा मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा की ओर से नॉन टीचिंग कर्मचारियों की मांगो के विरुद्ध विधानसभा सेशन में दिए गए बयान का एतराज जताया। इस दौरान विधायक केडी भंडारी ने उन्हें विश्वास दिलाया कि वह उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचा इसका हल करवाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश प्रधान मदन लाल खुल्लर ने कहा कि ज्यादातर कॉलेज उत्तरी विधान सभा क्षेत्र में आते हैं, लेकिन विधायक ने बीते 9 सालों से नॉन टीचिंग वर्ग की किसी भी मांग को न तो सरकार के पास उठाया और न ही पूरा करवाया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से हमेशा ही कर्मचारी विरोधी नीतियां बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से आने वाले विधानसभा चुनाव में नॉन टीचिंग कर्मचारी चुनावों का बायकाट करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed