फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   protest, non teaching employees, protest at college, state government, jalandhar, punjab

नॉन टीचिंग कर्मचारियों का कॉलेजों में धरना-प्रदर्शन

Thu, 13 Oct 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Thu, 13 Oct 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
protest, non teaching employees, protest at college, state government, jalandhar, punjab
प्रदर्शन - फोटो : demo
पंजाब सरकार के खिलाफ धरने प्रदर्शन करते हुए एडेड कॉलेजों के नॉन टीचिंग कर्मचारियों ने वीरवार को अपने-अपने कॉलेजों में पूरा दिन हड़ताल की। प्रधान मदन लाल खुल्लर की अगुवाई में सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 तक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान डीएवी कॉलेज, एचएमवी कॉलेज और दोआबा कॉलेज के नॉन टीचिंग कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


प्रदेश प्रधान मदन लाल खुल्लर ने सरकार की निंदा करते हुए कहा कि सरकार की ओर से नॉन टीचिंग कर्मचारियों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सरकारी कॉलेजों के नॉन टीचिंग कर्मचारियों को 1 दिसंबर 2011 से संशोधित ग्रेड पे लागू कर दिए गए हैं और एडेड कॉलेजों के नॉन टीचिंग कर्मचारियों के नोटिफिकेशन को अभी तक जारी नहीं किया गया।
विज्ञापन


एचएमवी यूनिट के प्रधान रमन बहल ने कहा कि सरकार नॉन टीचिंग की मांगों को पूरा करने के लिए कोई भी प्रयत्न नहीं कर रही। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी यूनियन आगामी विधानसभा चुनाव में अकाली-भाजपा के प्रत्याशियों को हराने में  कोई कसर नही छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूनियन की मुख्य मांगे बढ़ा हुआ हाउस रैंट और मेडिकल भत्ते की नोटिफिकेशन जारी करना, नॉन टीचिंग कर्मचारियों की भर्ती पर लगी रोक को हटाना शामिल हैं। इस दौरान एचएमवी यूनिट के सचिव रवि मैनी, अमरजीत खन्ना और पंकज ज्योति मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed