फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   protest in Pathankot

24 घंटे से 50 फुट ऊंचे टावर पर डटे बांध विस्थापित

Wed, 31 Mar 2021 09:31 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
protest in Pathankot
पठानकोट के शाहपुरकंडी में बीएसएनएल टावर पर 50 फीट ऊंचाईं पर खड़े बुजुर्ग प्रदर्शनकारी। - फोटो : PATHANKOT
परिवार के लिए नौकरी की मांग को लेकर पठानकोट के शाहपुरकंडी में मोबाइल टावर पर चढ़े बुजुर्ग बांध विस्थापित 24 घंटे बाद भी वहीं डटे रहे। पुलिस, पेस्को, जिला प्रशासन और बांध प्रशासन के अधिकारी लगातार दोनों प्रदर्शनकारियों पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

डीएसपी धार रविंदर रूबी, नायब तहसीलदार, एसएचओ शाहपुरकंडी मौके पर मौजूद रहे और प्रदर्शनकारियों से बार-बार नीचे उतरने का आग्रह किया। प्रदर्शनकारी मांगे पूरी होने तक वहीं डटे रहने की बात कह रहे हैं। वहीं, बीच-बीच में फोन पर आत्मदाह की चेतावनी भी दे रहे हैं। वहीं, स्थानीय पुलिस और पेस्को ने सुरक्षा के लिहाज से टावर के नीचे गद्दे और जाल बिछा दिए हैं।
विज्ञापन

बैराज बांध औसती संघर्ष कमेटी अध्यक्ष दयाल सिंह ने बताया कि बैराज बांध के लिए सरकार ने उनकी भूमि को अधिगृहीत किया था। उसके बदले में उन्हें नौकरी मिलनी थी लेकिन सरकार ने अब तक कोई आदेश जारी नहीं किया। प्रदर्शनकारी दयाल सिंह, गौरव शर्मा, जसपाल सिंह, कुलविंद्र सिंह, हरविद्र सिंह, जापान सिंह, कुलदीप सिंह, शिगारा सिंह, दिलावर सिह, हरीष वर्मा, हरविद्र सिंह ने कहा कि उनके साथ धोखा हुआ है। यदि प्रदर्शनकारियों को इस धूप में कुछ हो जाता है तो इसकी पूरी जिम्मेदार बांध प्रशासन की होगी। इस बार वे आश्वासनों के जाल में नहीं फंसेंगे। जिला राजस्व अधिकारी अरविंद कुमार वर्मा और डीएसपी रविंद्र सिंह ने कहा कि वह जल्द कमेटी की बैठक जिलाधीश पठानकोट से करवाकर कोई ठोस समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर संदीप कुमार सलूजा ने कहा कि यदि कोई नौकरी से वंचित रह गया है तो वह लोग इस संबंध में डीसी और सचिव सिंचाई विभाग से मिलकर हल करवा सकते हैं। इस तरह कार्यालय के समक्ष धरने लगाना और टावरों पर चढ़ कर धमकी देना सही नहीं है। बांध प्रशासन से तो सरकार इस संबंध में कोई बात पूछेगी तो वह विस्थापितों के हक में जवाब देंगे।
फोटो:-1-पठानकोट के शाहपुरकंडी में बीएसएनएल टावर पर 50 फीट ऊचाईं पर खड़े बुजूर्ग प्रदर्शनकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed