फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Protest in Khatkarkalan against MP Mann

नवांशहर : सांसद मान के खिलाफ खटकड़कलां में प्रदर्शन, पगड़ी उतारने पर पांच लाख एक हजार रुपये ईनाम देने का एलान

Tue, 19 Jul 2022 01:18 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Protest in Khatkarkalan against MP Mann
नवांशहर। संगरूर लोकसभा सीट से सांसद सिमरनजीत सिंह मान की ओर से कुछ दिन पहले शहीद-ए-आजम भगत सिंह पर दिए गए विवादित बयान के बाद सोमवार को शहीद के पैतृक गांव खटकड़कलां में सांसद मान के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों की ओर से मुख्य मार्ग पर जाम लगाया गया। इस दौरान जबर विरोधी एक्शन वेलफेयर कमेटी के प्रधान जसवंत भारटा ने भी विवादित बोल बोले।
विज्ञापन

जसवंत सिंह ने अपने भाषण में कहा कि अगर कोई सांसद मान की पगड़ी उतारता है, तो वे उसे 5 लाख 1 हजार रुपये ईनाम के तौर पर देंगे। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह पंजाबियों का सम्मान है और मान जैसे लोगों की ओर से भगत सिंह पर टिप्पणी करना बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि सांसद मान को तुरंत अपनी कही बात के लिए माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि पंजाब की जनता का मन बहुत आहत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed