फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   protest in firozpur

किसान जत्थेबंदियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Tue, 08 Sep 2020 09:48 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
protest in firozpur
फिरोजपुर में केंद्र सरकार का पुतला फूंकती किसान जत्थेबंदियां। - फोटो : FIROZPUR
क्रांतिकारी किसान यूनियन पंजाब की अगुवाई में किसान जत्थेबंदियों ने मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। किसान जत्थेबंदियों ने कहा कि 14 सितंबर को मोगा में विशाल धरना देंगे। इसमें पंजाब की सभी किसान जत्थेबंदियां इकट्ठा हो रही हैं।
विज्ञापन

किसान नेता अवतार सिंह महिमा ने बताया कि किसान जत्थेबंदियों ने फिरोजपुर में विभिन्न स्थानों पर केंद्र सरकार के पुतले फूंके। 14 सितंबर को सभी किसान मोगा में विशाल धरना देंगे। महिमा ने कहा कि भाजपा-अकाली दल की संयुक्त केंद्र सरकार किसान विरोधी तीन ऑर्डिनेंस और बिजली बिल 2020 लाई है। इसी के विरोध में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले सभी किसान जत्थेबंदियों ने चुने हुए विधायकों व सांसदों के निवास स्थान पहुंचकर चेतावनी पत्र सौंपे थे।
विज्ञापन

मंगलवार को ब्लाक घल्लखुर्द के प्रधान निर्मल सिंह रजी वाला की अगुवाई में गांव सांदे हाशम, जिला प्रधान गुरमीत सिंह पोजोके की अगुवाई में गांव मौलवी वाला व झोंक टहल सिंह व गुरसेवक सिंह की अगुवाई में मुदकी में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतले फूंके गए। मौके पर किसान जत्थेबंदियों के नेता अंग्रेज सिंह, जज सिंह, जीवनजोत ज्योति, गुरविंदर सिंह, गुरमीत सिंह, हरनेक सिंह, गुलजार सिंह, दर्शन सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed