{"_id":"57948fa24f1c1bcc38c4b50e","slug":"protest-different-organisation-protest-against-pakistan-jammu-kashmir-muktsar-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न संगठनों का पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न संगठनों का पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
Updated Sun, 24 Jul 2016 07:39 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के विभिन्न संगठनों ने रविवार को गुरु गोबिंद सिंह पार्क के सामने रैली कर पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ब्राह्मण सभा के आह्वान पर एकत्र हुए लोगों ने पाकिस्तान सरकार तथा जम्मू-कश्मीर के अलगाववादियों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। फगवाड़ा में एक समुदाय की ओर से हिंदू संगठनों और मंदिर पर किए हमले की कड़ी आलोचना की गई।
ब्राह्मण सभा के मुख्य वक्ता दीपक पाल शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ कश्मीर को लेने की बातें करते हैं। वक्ताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को सख्ती से सबक सिखाया जाए।
इस प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा के मंडल अध्यक्ष संदीप गिरधर, श्री ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष केवल कुमार शर्मा, बाबा शनि देव सेवा सोसाइटी दविंदर गांधी, जीवन शर्मा और सुभाष शर्मा ने की। इस दौरान भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रविंदर कटारिया, आदेश मनु, राजू शर्मा, जसवीर ददाहूर, काली शर्मा, राजिंदर कुमार, पवन पप्पी, अशोक शर्म, चरणदास, लाडी बत्तरा, राम निहाल शर्मा, मोहित शर्मा, लक्ष्मण दास, अनुराग शर्मा, गुलशन शर्मा, अनिल शर्मा, केवल भारद्वाज, शांति लाल शर्मा मौजूद थे।