{"_id":"5834204f4f1c1b242413b027","slug":"protest-dharna-level-four-government-employees-union-muktsar-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्जा चार गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्जा चार गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन का धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
Updated Tue, 22 Nov 2016 08:37 PM IST
विज्ञापन
धरना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडब्ल्यूडी टेक्नीशियन एंड दर्जा चार गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन पंजाब की ओर से सूबा प्रधान अजमेर सिंह बसरा और महा सचिव जसवीर सिंह तक्खी के नेतृत्व में मंगलवार को वाटर वर्क्स कांप्लेक्स में धरना दिया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदेशाध्यक्ष अजमेर सिंह ने कहा कि शिअद-भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार की सभी हदें पार कर दी हैं। सरकारी खजानेे की लूट की जा रही है। यही नहीं सरकारी विभागों में भी लूट मचाई गई है। जल सप्लाई विभाग के मुख्य दफ्तर की ओर से एक तरफ छह प्रतिशत कोटे के तहत प्रमोट जेई को गैरकानूनी बताते हुए रिवल्ट करने के नोटिस दिए गए हैं।
वहीं 15 प्रतिशत कोटे के तहत जेई प्रमोट किए जा रहे हैं। इस दौरान अन्य मांगों पर भी आवाज उठाई गई। धरने के बाद प्रदर्शनकारियों ने शिअद के हलका इंचार्ज कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी व जल सप्लाई विभाग के निगरान इंजीनियर को राज्य सरकार के नाम संबोधित मांगपत्र सौंपे। इस दौरान मग्घर सिंह बरनाला, अवतार सिंह, कुलदीप सिंह फरीदकोट, तेज सिंह किल्लियांवाली, जगजीत सिंह बादल, सुखवीर सिंह गुलाबेवाला और गुरप्रीत सिंह बराड़ समेत बड़ी गिनती में कर्मचारी उपस्थित थे।