फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   protest, congress protest, health minister, highway jam, ferozepur, jalandhar, punjab

कांग्रेसियों ने किया सेहत मंत्री का विरोध

Tue, 22 Nov 2016 08:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फाजिल्का (फिरोजपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, फाजिल्का (फिरोजपुर) Updated Tue, 22 Nov 2016 08:37 PM IST
विज्ञापन
protest, congress protest, health minister, highway jam, ferozepur, jalandhar, punjab
प्रदर्शन - फोटो : Demo Pic
पंजाब के पानी पर स्वास्थ्य मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी की ओर से राजस्थान के पक्ष में बयान देने के विरोध में यूथ कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व अध्यक्ष रंजम कामरा की अगुवाई में मंगलवार को कांग्रेसियों ने फाजिल्का हाईवे पर जाम लगाकर पुतला फूंका।
विज्ञापन


कांग्रेसियों का कहना है कि पंजाब का किसान पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रहा है। वहीं अकाली-भाजपा सरकार केंद्रीय सरकार से मिलकर भाजपा शासित राज्यों से पानी का सौदा कर रही है। पानी की किल्लत के कारण फाजिल्का सरहदी इलाके के कई गांव बिकवाली पर लग गए। वहीं फाजिल्का के विधायक सुरजीत कुमार ज्याणी राजस्थान में उसे पानी देने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने राजस्थान के सादूल शहर के दौरे के दौरान कहा कि राजस्थान को वह पंजाब से पानी दिलाने का प्रयास करेंगे। उनके अपने घर में किसान पानी के लिए अपने घर, जमीन और जायदाद बेच रहे हैं और स्वास्थ्य मंत्री को पंजाब की परवाह करने की बजाय राजस्थान की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले पंजाब की अकाली-भाजपा सरकार ने एसवाईएल मुद्दे पर कोर्ट में मोदी सरकार के कहने पर पंजाब के कमजोर पक्ष रखे जिस कारण हरियाणा के पक्ष में फैसला आया। स्वास्थ्य मंत्री के इस बयान ने यह बात साफ कर दी है कि भाजपा पंजाब के पानी के पक्ष में नहीं है और वह भाजपा की सरकार वाले राज्यों को पंजाब का पानी देना चाहती है।


इस मौके पर किसान एवं मजदूर सेल के ब्लॉक प्रधान डॉ. जसवंत सिंह, जिला कांग्रेस महासचिव कश्मीरी लाल छाबड़ा, जिला प्रचार सेल के चेयरमैन राजू नारंग, यूथ कांग्रेस के उपप्रधान प्रदीप बाजवा, यूथ कांग्रेस के महासचिव संदीप संधू, महासचिव एडवोकेट चंद्रदीप मौजूद थे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed