{"_id":"58529ceb4f1c1b896064a840","slug":"protest-bsnl-employees-gate-rally-one-day-rally-bjp-government-muktsar-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूर संचार निगम के कर्मचारियों ने की गेट रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूर संचार निगम के कर्मचारियों ने की गेट रैली
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
Updated Thu, 15 Dec 2016 07:09 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : file
दूर संचार निगम के कर्मचारियों ने वीरवार को अपनी मांगों के लिए एक दिवसीय हड़ताल के दौरान गेट रैली कर नारेबाजी की। इस दौरान कर्मियों ने केंद्र की भाजपा सरकार को जमकर कोसा।
प्रदर्शन के दौरान इंप्लाइज यूनियन के सचिव सुभाष चंद्र ने कहा कि केंद्र सरकार बीएसएनएल में नई सहायक कंपनी बनाने जा रही है। इसका कर्मचारी सख्त विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा कर केंद्र सरकार बीएसएनएल का निजीकरण करने की ओर बढ़ रही है। इसे कर्मचारी किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने देंगे।
कर्मियों ने कहा कि यदि सरकार ने ऐसा करने की कोशिश की तो वे अपना संघर्ष तीव्र करेंगे। इसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी। इस दौरान सुरेंद्र कुमार, दुर्गा प्रसाद, गुरदेव सिंह, अश्वनी कुमार, बचिंत सिंह, दर्शन सिंह, छिंदर सिंह व अन्य स्टाफ मौजूद था।