फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   protest against powercom

साथी की बहाली की मांग को लेकर पावरकॉम कर्मचारियों का प्रदर्शन

Thu, 01 Aug 2019 10:45 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
protest against powercom
मुक्तसर में पावरकॉम मैनेजमेंट के खिलाफ धरना देते कर्मचारी। अमर उजाला - फोटो : MUKTSAR
साथी की बहाली को लेकर भड़के कर्मचारी, प्रदर्शन
विज्ञापन

मुक्तसर। पीएसईबी की सांझी एक्शन कमेटी की ओर से वीरवार को साथी कुलविंदर सिंह की बहाली की मांग को लेकर डिवीजन स्तर पर धरना देकर मैनेजमेंट के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सरकार व मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कर्मचारियों ने भड़ास निकाली। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बीते दिनों गांव लुबानियांवाली में कार्यरत पावरकॉम कर्मचारी कुलविंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। अधिकारियों को मिलने के दौरान कई बार उन्हें कर्मचारी की बहाली का आश्वासन दिया जा चुका है लेकिन बहाली नहीं की जा रही। इस कारण रोष स्वरूप धरना-प्रदर्शन का रास्ता इख्तियार करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कुलविंदर सिंह की बहाली न होने पर संघर्ष और तेज करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट राजनीतिक दबाव में अधिकारियों व कर्मचारियों को सस्पेंड करने का काम कर रही। इसे हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके पर बलजीत सिंह, नछत्तर सिंह, हरिंदर सिंह, बरजिंदर कुमार, बलजीत सिंह, अमरजीत सिंह, दविंदर सिंह, सुखलाल और शमशेर सिंह समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed