फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Protest against chicken biryan's langar in Abohar

लंगर में चिकन बिरयानी बांटने पर भड़के लोग

Mon, 20 Jan 2020 10:12 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Protest against chicken biryan's langar in Abohar
थाना प्रभारी को मांगपत्र सौंपते विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी। - फोटो : ABOHAR
लंगर के नाम पर चिकन बिरयानी बांटने वालों के खिलाफ हिंदू संगठनों ने थाना नंबर एक के प्रभारी चंद्रशेखर को डीएसपी के नाम मांगपत्र सौंपा है। वहीं सिख संगठनों ने भी मामले की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

डीएसपी राहुल भारद्वाज के नाम सौंपे गए मांगपत्र में विहिप प्रधान सुनील वधवा व जिला महामंत्री ललित सोनी ने कहा है कि कुछ दिन पूर्व रानी झांसी मार्केट के निकट स्थित खान चिकन सेंटर व नवाब चिकन सेंटर के नाम से दुकानें खोली गई हैं। दुकान मालिकों आम जनता को लंगर के रूप में चावल में चिकन मिलाकर खिला दिया। ऐसा करके उन्होंने न सिर्फ लोगों की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ किया है बल्कि ‘लंगर’ शब्द की बेअदबी की है। परिषद के सदस्यों ने दुकान संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के साथ चिकन सेंटर बंद करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार कुछ असामाजिक तत्व ऐसा करके हमारे शहर की एकता और सौहार्द को खत्म करके लोगों को आपस में भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। इस मौके पर ललित सोनी, टीटू छाबड़ा, अशोक छाबडा, डा. विशाल तनेजा, डा. रिशी नारंग, काली बठला, पंडित राजेश पुरोहित, कमल खुराना, सतीश सिवान, शम्मी बुलंदी, दीपक छापोला,जतिन्द्र सोनी, संजय तुगनरिया, शक्ति नागपाल, राजेश कालड़ा, गौतम शर्मा, सुनील वाटस, अप्पू छाबड़ा, बिट्टू बहल, शक्ति सोनी, नीटा वधवा, दीपक मेहता, असीम डोडा, उमेश, तरुण बंासल, मदन लाल, महेन्द्र बठला काली, अशोक गर्ग, हर्ष स्वामी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिख संगठनों ने भी जताया रोष
अबोहर। लंगर के नाम पर लोगों को मांसाहारी खिलाने पर सिख संगठनों ने भी कड़ा ऐतराज जताया है। इस मामले को लेकर गुरुद्वारा संगतसर के सभी पदाधिकारियों की बैठक हुई। पदाधिकारियों ने कहा श्री गुरुनानक देव जी अहिंसा के पुजारी थे और उनकी ओर से चलाई गई परंपरा में जीव हत्या को शामिल करना किसी भी रूप में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लंगर का अर्थ शुद्ध व सात्विक भोजन होता है। लंगर के नाम पर लोगों को मांसाहारी भोजन करवाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। कोई भी सिख संगठन गुरु मर्यादा के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ सहन नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed