फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Property worth Rs 1 crore 3 lakh 20 thousand of two drug smugglers frozen

Jalandhar News: दो नशा तस्करों की 1 करोड़ 3 लाख 20 हजार की संपत्ति फ्रीज

Wed, 05 Nov 2025 10:20 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Wed, 05 Nov 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
Property worth Rs 1 crore 3 lakh 20 thousand of two drug smugglers frozen
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। मोगा पुलिस ने नशा विरुद्ध युद्ध मुहिम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों की 1 करोड़ 3 लाख 20 हजार रुपये की अवैध संपत्ति को फ्रीज कर दिया है।
यह कार्रवाई गांव शेरपुर तैयबा निवासी दो नशा तस्कर – गुरमीत सिंह और गुरुबक्श सिंह के खिलाफ की गई है। पुलिस ने उनकी संपत्तियों पर फ्रीज के नोटिस चिपकाए हैं, जिनमें दो मकान, दो एक्टिवा, एक मोटरसाइकिल और एक कार शामिल हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में डीएसपी राजेश ठाकुर ने बताया कि थाना फतेहगढ़ पंचतूर पुलिस ने दिसंबर 2024 में गांव शेरपुर तैयबा निवासी दो नशा तस्कर गुरमीत सिंह और गुरुबक्श सिंह को 54 किलो चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान यह सामने आया कि दोनों ने नशा तस्करी के पैसा से यह संपत्ति खरीदी थी। सक्षम अधिकारी भारत सरकार के वित्त विभाग से अनुमोदन प्राप्त करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। डीएसपी ने कहा कि पुलिस नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शेगी। कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो... नशा तस्कर के घरों में फ्रीज का नोटिस लगाती मोगा पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed