फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Property agent shot dead in Dasuha

दसूहा में प्रापर्टी एजेंट की गोली मार कर हत्या

Mon, 20 Jul 2020 09:03 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Property agent shot dead in Dasuha
दसूहा में सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे दाना मंडी में वाहनों की खरीद-फरोख्त और प्रॉपर्टी कारोबार संबंधी अपने दफ्तर में बैठे प्रापर्टी एजेंट परमजीत सिंह को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। उसे घायल हालत में सिविल अस्पताल दसूहा ले जाया गया जहां डेढ़ घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया। परमजीत एमां मांगट इलाके से एक पंजाबी अखबार का पत्रकार भी था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार परमजीत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी गांव देवीदास का दसूहा दाना मंडी में वाहनों की सेल परचेज और प्रापर्टी कारोबार का काम था। सोमवार शाम वह अपनी दुकान के आगे बने केबिन में बैठा था। इसी दौरान कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी दुकान पर आकर उसे गोली मार दी और भाग निकले। घायल हालत में दुकान से बाहर निकल परमजीत ने मदद के लिए आवाज लगाई और वहीं गिर पड़ा। इसके बाद उसने पास ही स्थित शराब के ठेके पर आए एक युवक को आवाज लगा कर दुकान से अपनी कार की चाबी लेकर उसे सिविल अस्पताल छोड़ने को कहा। सिविल अस्पताल में तकरीबन डेढ़ घंटे बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed