फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   PPS Officer Bhupinder singh appointed in Fazilka

पंजाब: फाजिल्का जिले की कमान पीपीएस अधिकारी के हाथ, आईपीएस को नियुक्तियों में तरजीह से रोष में थे पीपीएस

Sun, 10 Apr 2022 08:35 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 10 Apr 2022 08:35 AM IST
सार

हाल ही में सीएम भगवंत मान सरकार के सत्ता में आने के बाद पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए लेकिन किसी भी जिले में पीपीएस अधिकारी को एसएसपी का पद नहीं दिया गया। इससे सीनियर पीपीएस अधिकारी काफी आहत थे

विज्ञापन
PPS Officer Bhupinder singh appointed in Fazilka
सीएम भगवंत मान। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब में चंद दिन पहले तैनात किए गए आईपीएस सचिन गुप्ता का तबादला कर फाजिल्का जिले की कमान पीपीएस अधिकारी भूपिंदर सिंह को सौंपी गई है। पंजाब कॉडर के पीपीएस अधिकारियों में अपनी अनदेखी किए जाने से रोष फैल रहा था। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था कि पंजाब पुलिस में पीपीएस अधिकारियों का मनोबल गिर सकता है क्योंकि किसी पुलिस अधिकारी को जिला पुलिस प्रमुख की कमान नहीं दी गई है। इस खबर के 24 घंटे के भीतर ही भगवंत मान की सरकार ने पीपीएस अधिकारी की बतौर एसएसपी तैनाती कर पीपीएस अधिकारियों की लॉबी को शांत करने की भरपूर कोशिश की है।

विज्ञापन


सीएम भगवंत मान के पास पंजाब का गृह विभाग भी है और उन्होंने एक भी पीपीएस अधिकारी को किसी जिला पुलिस का प्रमुख नहीं लगाया था। पंजाब में दो बार सत्ता में रही कैप्टन व पांच बार सीएम रहे प्रकाश सिंह बादल व चन्नी की सरकार में पीपीएस अधिकारियों को तरजीह दी जाती रही थी। पंजाब में पीपीएस व आईपीएस लॉबी में गणित पूरी तरह से फिट नहीं बैठता रहा है। पिछली सरकारों ने हमेशा पीपीएस अधिकारियों को फ्रंट लाइन पर रखा था और पंजाब के महत्वपूर्ण जिलों में पीपीएस अधिकारी एसएसपी तैनात रहे हैं। 
विज्ञापन


चुनावों से पहले पीपीएस अधिकारियों का खूब बोलबाला था, जिसमें नवजोत सिंह माहल, कुलवंत सिंह हीर, कपूरथला में हरकंवलप्रीत सिंह खख, मोगा में सुरिंदरजीत सिंह मंड, बटाला में  मुखविंदर सिंह भुल्लर, खन्ना में एसएसपी बलविंदर सिंह तैनात थे। हाल ही में सीएम भगवंत मान सरकार के सत्ता में आने के बाद पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए लेकिन किसी भी जिले में पीपीएस अधिकारी को एसएसपी का पद नहीं दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे सीनियर पीपीएस अधिकारी काफी आहत थे और अंदरखाते इस बात को लेकर रोष पैदा हो रहा था कि पंजाब में पीपीएस अधिकारियों को किनारे किया जा रहा है। लिहाजा, सरकार ने इस रोष को भांपते हुए तत्काल फाजिल्का जिला के एसएसपी को हटाकर वहां पर पीपीएस की तैनाती कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed