फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Powercom checks Nabha EO's official residence, cuts electricity connection

Jalandhar News: नाभा के ईओ की सरकारी कोठी में पावरकॉम की चेकिंग, बिजली कनेक्शन काटा

Fri, 21 Nov 2025 09:16 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 09:16 PM IST
विज्ञापन
Powercom checks Nabha EO's official residence, cuts electricity connection
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। नाभा नगर काउंसिल के ईओ की सरकारी कोठी से किसानों के शंभू बॉर्डर से चोरी हुए सामान की बरामदगी के विवाद के बीच पावरकाम ने कोठी में चेकिंग की। अधिकारियों ने पाया कि कोठी में गलत तरीके से बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि यहां ट्यूबवेल के मीटर से बिजली अन्य कार्यों के लिए इस्तेमाल की जा रही थी। इसके बाद कोठी में बिजली कनेक्शन काट दिया गया। चेकिंग के लिए पहुंचे अधिकारियों ने कहा कि जल्द जुर्माना राशि तय करके इसे भरने के लिए बकायदा नोटिस भी भेजा जाएगा। सरकारी कोठी में घरेलू इस्तेमाल के लिए बिजली का मीटर नहीं लगा था।

नाभा ईओ गुरचरन सिंह ने कहा है कि इस कोठी का इस्तेमाल आप नेता पंकज पप्पू की ओर से किया जा रहा था। वह कभी भी इस कोठी में नहीं रहे और कोठी में बिजली का मीटर न लगे होने के कारणों के बारे में भी उन्हें कुछ पता नहीं है। वहीं कोठी परिसर में खोदाई के दौरान मिले किसानों के सामान के मामले में फिलहाल पटियाला सीआईए स्टाफ जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed