फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   power com department, protest against management, workers protest, muktsar, jalandhar

बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन, मैनेजमेंट के खिलाफ जोरदार नारेबाजी 

Tue, 06 Sep 2016 08:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर Updated Tue, 06 Sep 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
power com department,  protest against management, workers protest, muktsar, jalandhar
रोष प्रदर्शन - फोटो : Demo Pic
पीएसइबी इंप्लाइज ज्वाइंट फोरम पंजाब के आह्वान पर मंगलवार को मंडल बिजली कर्मचारियों की ओर से पावरकॉम के चेयरमैन केडी चौधरी का पुतला फूंककर रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मैनेजमेंट के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि पावरकॉम और ट्रांस्को ने अपनी सारी सीमाएं पार कर दी हैं। बिजली कर्मचारी बीते लंबे समय से अपनी मांगों के हल के लिए शांतमयी ढंग से संघर्ष करते आ रहे हैैं, लेकिन पंजाब सरकार यह सब कुछ मूकदर्शक बन कर देख रही है।
विज्ञापन


पहले राज्य सरकार ने थर्मल प्लाटों को छह माह के लिए बंद करने का नादरशाही फरमान जारी किया, अब 66 केवी सब स्टेशनों की मैंटीनेंस और रख-रखाव का काम आउटसोर्सेज से करवाने के आदेश जारी कर बिजली सिस्टम को निजी हाथों में देने का मार्ग बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने इस तरह के जारी किए फरमान वापस नहीं लिए तो कर्मचारी सख्त कार्रवाई करने के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान सिकंदर नाथ, बलजिंदर शर्मा, बलजीत सिंह मोदला, जसविंदर सिंह, बलजीत कृपालके, शमशेर सिंह, नछत्तर सिंह और जिया राम ने संबोधित किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed