फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Possible candidates of AAP are preparing to show strength in the tricolor yatra

तिरंगा यात्रा में शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारियों में जुटे आप के संभावित उम्मीदवार

Tue, 14 Dec 2021 11:00 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Possible candidates of AAP are preparing to show strength in the tricolor yatra
जालंधर। आम आदमी पार्टी की जालंधर में 15 दिसंबर को निकलने वाली तिरंगा यात्रा को सफल बनाने व शक्ति प्रदर्शन करने के लिए जालंधर के सभी हलकों के संभावित उम्मीदवार जुटे हुए हैं। इन संभावित उम्मीदवारों के अलावा आप के वालंटियर्स भी इस यात्रा को लेकर खासे उत्साहित हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि आप सुप्रीमो व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसमें पहुंच रहे हैं। इस कारण आप जालंधर के संभावित उम्मीदवार व अन्य नेता जोर शोर से इस यात्रा की तैयारियों में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

इस तिरंगा यात्रा को लेकर सबसे ज्यादा जोर सेंट्रल हलके से लग रहा है, जिसके दो मुख्य कारण हैं। पहला यह है कि केजरीवाल की यह तिरंगा यात्रा मुख्य तौर पर विधानसभा हलका जालंधर सेंट्रल में से होकर गुजरेगी। दूसरा कारण यह है कि इस हलके से पार्टी की टिकट के दावेदार भी बहुत हैं। इस हलके में जहां पुराने दिग्गज आप नेता हैं, वहीं कुछ समय पहले इसी हलके के कई नेता आप में शामिल होकर टिकट की दावेदारी जता रहे हैं। हलके का हर संभावित उम्मीदवार इस तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए अपने चहेतों के साथ बैठकें कर रहा है।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा बुधवार सुबह 11 बजे श्री राम चौक से शुरू होकर डा. आंबेडकर चौक पर संपन्न होगी। इस तिरंगा यात्रा में केजरीवाल के अलावा आप पंजाब के सह प्रभारी व दिल्ली के विधायक राघव चड्ढा व पंजाब के काफी लीडर शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed