{"_id":"a07564d9bde18c752a9674933bf9ce28","slug":"pollution-case-solve-one-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल में निपटाने होंगे प्रदूषण के केस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल में निपटाने होंगे प्रदूषण के केस
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Fri, 05 Jun 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के चेयरमैन जस्टिस स्वतंत्र कुमार ने कहा है कि
विज्ञापन
प्रदूषण विभाग को पर्यावरण संबंधी सभी केसों का फैसला एक साल के भीतर करने
का आदेश जारी किया गया है। जस्टिस स्वतंत्र कुमार शुक्रवार को जालंधर में
आईवीवाई वर्ल्ड स्कूल में पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित
राज्यस्तरीय समारोह में बतौर मुख्य मेहमान पहुंचे थे।
जस्टिस स्वतंत्र कुमार ने कहा कि वह नहीं चाहते कि शिकायतकर्ता दादा बन जाए और फैसला उसका पोता सुनने पहुंचे। इसलिए केस की अवधि एक साल तय कर दी गई है। इसी कारण उन 82 फीसदी शिकायतों का निपटारा हो चुका है, जो ट्रिब्यूनल के पास पहुंची थी। उन्होंने कहा कि लोगों में पर्यावरण को बचाने के जज्बे को जगाने के लिए प्राइमरी स्कूलों से ही पर्यावरण सुरक्षा नामक विषय शुरू किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि नेपाल और जम्मू-कश्मीर में आपदा इस बात की गवाह है कि इंसान ने कुदरत में दखलंदाजी कर गलत किया है। यह समय है कि सभी लोग मिलकर एक संयुक्त कदम उठाएं ताकि ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण फ्री देश का निर्माण किया जा सके।
इस दौरान पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन मनप्रीत छतवाल ने जस्टिस स्वतंत्र कुमार का स्वागत किया। इस दौरान पटियाला यूनिवर्सिटी से आए डॉ. जगबीर मुखी ने कहा कि पेड़ों की कटाई वातावरण के लिए गंभीर खतरा है। पंजाब में अब सिर्फ 2.8 फीसदी रकबे पर जंगल रह गया है, जो चिंता का विषय है। अगर अभी न संभाला गया तो आने वाली पीढ़ियों को इसके गंभीर भुगतने होंगे।