फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   polio awareness camp in abohar

450 बच्चों को पिलानी थी पोलियो की दवा, बूथ पर आया सिर्फ एक बच्चा

Sun, 19 Jan 2020 09:42 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
polio awareness camp in abohar
अबोहर के बूथ नं. 21 पर खाली बैठी पोलियो टीम। - फोटो : ABOHAR
सरकार राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करती है, ताकि लोग अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को बूथों पर जाकर दवा पिलाएं। इसके बावजूद लोग अपने बच्चों की जीवन रक्षा के प्रति सजग नहीं है। रविवार को अबोहर के एक पोलियो बूथ सुबह 9 बजे से 3 बजे तक मात्र 1 बच्चा हीदवा पीने आया। इससे परेशान बूथ पर नियुक्त स्वास्थ्य कर्मचारियों ने घर-घर जाकर 57 बच्चों को दवाई पिलाई। इस बूथ पर 450 बच्चों को दवा पिलाई जानी थी।
विज्ञापन

एसएमओ डा. युधिष्ठर चौधरी ने इस मामले पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे लोगों की अनदेखी करार दिया। एसएमओ के मुताबिक पल्स पोलियो अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 8 रिक्शे चलाए थे। हालांकि बाजार में एक रिक्शा भी नहीं देखा गया। रविवार को बूथ नंबर 21 पर सुबह 9 बजे से लेकर 3 बजे तक मात्र एक ही बच्चे को दवा पिलाने के लिए लाया गया। इस बात से चिंतित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने जब घर घर जाकर लोगों को पोलियो बूथ पर आकर दवा पिलाने को कहा। इसके बावजूद भी कोई दवा पिलाने नहीं आया। बूथ के इंचार्ज भूपेंद्र सिंह के मुताबिक इसके बाद उन्होंने उसहयोगी कमल, अरमान व शीनू ने घर-घर जाकर 57 बच्चों को दवा पिलाई।
विज्ञापन

अभियान के जिला इंचार्ज मनबीर सिंह ने बताया केवल एक बूथ पर ही ऐसा नहीं हुआ बल्कि अन्य कई बूथों पर ही स्वास्थ्य कर्मचारियों को ऐसी समस्याओं से जूझना पड़ा है। उन्होंने कहा कि एक भी पोलियो बूथ पर 80 प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया। इससे पता चलता है कि लोग अपने बच्चों के जीवन की सुरक्षा को लेकर चिंतित नहीं है। उन्होंने कहा कि रविवार को जो 50 प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य पूरा किया गया है, उसमें भी 288 कर्मचारियों की कड़ी मेहनत रही है। रविवार को 19002 बच्चों में से मात्र 9268 बच्चों को दवा पिलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो एबीआर 1 है
कैप्शन: अबोहर के बूथ नंबर 21 पर खाली बैठी सेहत विभाग की टीम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed