{"_id":"5739bf634f1c1bf10dac6ebb","slug":"policeman-reap-overload-school-buses-traffic-police-school-buses-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक पुलिस ने काटे ओवरलोड स्कूल बसों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक पुलिस ने काटे ओवरलोड स्कूल बसों के चालान
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Mon, 16 May 2016 07:43 PM IST
विज्ञापन
जालंधर में ओवरलोड स्कूल बसों के चालान काटते पुलिस कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को ओवरलोड स्कूल बसों के चालान किए। पुलिस ने महानगर के कई मुख्य चौक पर नाका लगाकर स्कूल बसों के अलावा कई दोपहिया वाहन चालकों के चालान भी किए।
इस दौरान कई स्कूल बसें ऐसी पाई गईं जिनमें बच्चों की संख्या ज्यादा थी। इन बसों का ओवरलोड का चालान किया गया। काफी स्कूल बसों की मामूली गलती को दरकिरनार करते हुए उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बस वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोबारा उनकी बस ओवरलोड पाई गई तो बंद कर दी जाएगी।
इसके अलावा पुलिस ने अंडरएज वाहन चालकों के चालान भी किए। पुलिस की इस कार्रवाई से स्कूल बस चालकों और नियम तोड़ने वालों में डर पाया गया। कई बस चालकों ने अपनी बसों के पेपर तो दिखाए लेकिन सभी में कोई न कोई कमी होने के बावजूद पुलिस ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
हालांकि उन बसों के चालान जरूर किए गए जो ओवरलोड होने के साथ-साथ अंडरएज चालकों के साथ चल रही थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गर्मी के कारण बस को ओवरलोड करने से बच्चे परेशान हो सकते हैं। इसलिए ओवरलोड बसों के चालान किए गए हैं। उधर पुलिस की इस करवाई के कारण बसों में बैठे बच्चों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।