फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Policeman posted in hospital attacked in Jalandhar

Punjab: जालंधर में अस्पताल में तैनात पुलिसकर्मी पर हमला, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू

Wed, 30 Nov 2022 05:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 30 Nov 2022 05:53 PM IST
सार

रवि ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने उन युवको पर मामला दर्ज कर रहे है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Policeman posted in hospital attacked in Jalandhar
वीडियो में पुलिसकर्मी पर हमला करते दिख रहे युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जालंधर सिविल अस्पताल में तैनात गारद के पंजाब पुलिस के जवान पर एमएलआर कटवाने आए युवकों ने झगड़ा किया और इस दौरान उनके साथ मारपीट की। जवान ने घटना की शिकायत थाना डिवीजन नंबर चार में की है। युवक चिकित्सक के कमरे के बाहर खड़े होकर हल्ला मचा रहे थे और तैनात पुलिस मुलाजिम ने उनको बदमाशी करने से रोका था।

विज्ञापन


पुलिसकर्मी रवि पाल ने बताया कि कुछ युवक एमएलआर कटवाने वहां पर आए थे लेकिन डॉक्टर के कमरे के बाहर काफी भीड़ थी। उन्होंने घायल युवक को एमएलआर कटवाने के लिए डॉक्टर के पास भेज दिया था। इसी दौरान तीन युवक भागकर आए और डॉक्टर के कमरे में जाने लगे। उन्होंने जिन्हें रोककर इंतजार करने के लिए कहा लेकिन धक्केशाही कर अंदर घुस गए। उन युवकों को डॉक्टर के कमरे से बाहर निकाला।
विज्ञापन


नशे में धुत युवकों ने झगड़ा शुरू कर दिया और पिटाई की। इसमें एक हमलावर ने पुलिसकर्मी की पगड़ी भी गिरा दी। पुलिस मुलाजिम रवि ने इस घटना के संबंधित थाना 4 की पुलिस को शिकायत दे दी है। एसएचओ मुकेश कुमार का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed