{"_id":"6082e5718ebc3e908b372a19","slug":"police-will-look-after-on-supply-of-oxygen-jalandhar-news-pkl4112645115","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन पर पुलिस का पहरा, खाकी वर्दी की निगरानी में रहेगी ऑक्सीजन की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन पर पुलिस का पहरा, खाकी वर्दी की निगरानी में रहेगी ऑक्सीजन की सप्लाई
विज्ञापन
जालंधर में अब ऑक्सीजन सिलिंडरों पर खाकी पहरा बैठा दिया गया है। सिलिंडरों की सप्लाई खाकी वर्दी की निगरानी में होगी, किस अस्पताल को कितनी ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही है, इसका पूरा चार्ट तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा जिले के सभी ऑक्सीजन प्लांट्स में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है।
शुक्रवार को जिलाधीश घनश्याम थोरी और देहात के एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने ऑक्सीजन प्लांट्स का दौरा किया। इसके बाद पुलिस सिक्योरिटी का फैसला लिया गया। देश के कई जिलों से ऐसी खबरें आ रही थी कि ऑक्सीजन सिलिंडरों को लूटा गया है और ब्लैक में बेचे जा रहे हैं, जिसके बाद यह कदम उठाया गया है।
घनश्याम थोरी ने चेतावनी दी कि ऑक्सीजन की कालाबाजारी और उसे स्टॉक करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि सिर्फ 9 तरह की इंडस्ट्री को ऑक्सीजन देने की छूट दी गई है, लेकिन यह सप्लाई भी अस्पतालों की जरूरत पूरी होने के बाद ही संभव हो सकेगी। इसके लिए पहले लिखित में इजाजत भी लेनी होगी। रोजाना नोडल अधिकारी इसकी पूरी मॉनिटरिंग करेंगे ताकि गड़बड़ी की कोई शंका ही न रहे।