{"_id":"9d65f95d30c0868d8967cbf4fffc543a","slug":"police-village-search-operation-muktsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव सीरवाली को सील कर पुलिस ने चलाया सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव सीरवाली को सील कर पुलिस ने चलाया सर्च अभियान
मुक्तसर।
Updated Wed, 28 May 2014 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश को पूरी तरह नशामुक्त करने के लिए डीजीपी पंजाब के निर्देश पर चलाई गई मुहिम के तहत जिला पुलिस ने बुधवार को गांव सीरवाली को सीलबंद कर सर्च अभियान चलाया। अभियान की बागडोर खुद डीआईजी बठिंडा युरिंदर सिंह हेयर ने संभाली।
बुधवार को एसएसपी सुरजीत सिंह के नेतृत्व में जिला पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान पांच नशा तस्कर रमेश कुमार, राज कुमार, मंगत कुमार, निंदर सिंह निवासी सीरवाली सुखजिंदर कुमार निवासी जंडोके को काबू कर उनके पास से 550 ग्राम नशीला पाउडर, 49 टीके, 32 कैप्सूल और पांच किलो चूरापोस्त बरामद किया गया।
सर्च अभियान में एसपी (एच) एनएस सिद्धू, डीएसपी कंवलप्रीत सिंह चहल, डीएसपी (डी) जसवंत सिंह, जिले के विभिन्न छह थानों के इंचार्ज, सीआईए इंचार्ज, 60 महिला पुलिस कर्मियों की बटालियन शामिल थी। पुलिस का सर्च अभियान हलका लंबी के गांवों में भी चला। यहां पुलिस ने राजबीर कुमार निवासी शेरगड़, करनवीर सिंह और वीरा सिंह निवासी बठिंडा को काबू कर उनके पास से 11 किलो 500 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया।
विज्ञापन
इसके अलावा थाना सिटी मलोट के हलके में भी तलाशी के दौरान बलजिंदर सिंह उर्फ ज्ञानी निवासी खोखर और अनूप सिंह निवासी फिरोजपुर को 5000 गोलियों और चार किलो 500 ग्राम चूरापोस्त समेत काबू कर लिया गया। एसएसपी सुरजीत सिंह ने बताया कि पिछले 24 घंटों में पुलिस ने नशा विरोधी दस मामले दर्ज कर 21 किलो चूरापोस्त, 5000 गोलियां, 550 ग्राम नशीला पाउडर, 49 टीके, 32 कैप्सूल बरामद किए।