{"_id":"6179648aff48b007377a306d","slug":"police-started-checking-campaign-at-railway-station-due-to-diwali-festival-firozpur-news-pkl4313077158","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर्व के चलते रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर्व के चलते रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
विज्ञापन
फिरोजपुर। दिवाली के पर्व पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस, जीआरपी व आरपीएफ ने चेकिंग अभियान चलाया है। बुधवार को रेलवे स्टेशन और ट्रेनों की चेकिंग की गई है। खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट है कि दिवाली पर्व पर आतंकी संगठन पंजाब में किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं। हाल ही में फिरोजपुर और जलालाबाद में टिफिन बम ब्लास्ट किए जा चुके हैं। यही नहीं पकड़े गए आरोपियों के पास से तीन टिफिन बम मिल भी चुके हैं और पड़ोसी दुश्मन देश पाकिस्तान ड्रोन के माध्यम से गोला-बारूद पंजाब (भारत) में भेजा जा रहा है। इस वजह से भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक आतंकी संगठन व पंजाब में बैठे उनके सहयोगी दीपावली पर्व पर पंजाब में कोई घटना कर सकते हैं। फिरोजपुर बिल्कुल भारत-पाक सरहद से सटा हुआ है इसीलिए क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, मॉल, पार्क, मंदिर व बाजारों में चेकिंग अभियान चलाया है। बुधवार को रेलवे स्टेशन फिरोजपुर छावनी के प्लेटफार्म और ट्रेनों की चेकिंग की गई है। ट्रेनों में यात्रियों के सामानों का निरीक्षण किया जा रहा है। रेलवे ट्रैकों के आसपास झुग्गी बनाकर रह रहे लोगों की भी चेकिंग की जा रही है।
एसएसपी ने कहा कि लोगों से अपील की जा रही है कि कोई लावारिस वस्तु रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड के पास नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। टिफिन जैसे वस्तु भी नजर आए तो अपने नजदीकी पुलिस थाना में सूचना दें क्योंकि हाल ही में फिरोजपुर और जलालाबाद में टिफिन बम से ब्लास्ट किए जा चुके हैं। उल्लेखनीय है कि फिरोजपुर के सीमांत गांव चांदी वाला निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा, गांव निहंगे वाले झूग्गे निवासी बलविंदर सिंह व जलालाबाद के गांव धर्मूवाला निवासी प्रवीन कुमार फिरोजपुर व जलालाबाद में टिफिन बम से धमाके कर चुके हैं।